1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मौलाना यासूब अब्बास, बोले- अब यह साफ हो गया कि अब ईरान है सुपर पॉवर

मौलाना यासूब अब्बास, बोले- अब यह साफ हो गया कि अब ईरान है सुपर पॉवर

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक आज शिया डिग्री कॉलेज, विक्टोरिया स्ट्रीट परिसर, लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद साइम मेहदी नकवी ने की, जबकि बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने संबोधित किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक आज शिया डिग्री कॉलेज, विक्टोरिया स्ट्रीट परिसर, लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद साइम मेहदी नकवी ने की, जबकि बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने संबोधित किया।

पढ़ें :- होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की 271 वीं जयंती जयंती पर स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर लखनऊ में होंगे विशेष कार्यक्रम

बोर्ड ने अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ 40 दिनों तक चले युद्ध में शानदार जीत हासिल करने पर ईरान के जनता और नेतृत्व को हार्दिक बधाई दी। मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि अब यह साफ हो गया है कि ईरान दुनिया की एक उभरती हुई महाशक्ति के रूप में स्थापित हो गया है।

मौलाना यासूब अब्बास ने आगे कहा कि युद्ध के दौरान ईरान ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवता का सम्मान किया। उसने कभी स्कूलों और अस्पतालों को निशाना नहीं बनाया। उनके अनुसार, ईरान ने कुरान, पैगंबर मोहम्मद और अहलेबैत के दिखाए रास्ते पर चलकर यह जीत हासिल की है।

मौलाना ने कहा कि दुनिया कभी भी आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनेई की कुर्बानी नहीं भूलेगी, जिन्होंने शहादत पाई लेकिन दुनिया के घमंडी ताकतवरों के आगे झुकने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कह रहे थे कि वह ईरानी सभ्यता को मिटा देंगे, लेकिन आज वह ईरान की संघर्षविराम शर्तों पर विचार कर रहे हैं और लगभग उन्हें स्वीकार कर रहे हैं। यह ईरान और उसके विश्वव्यापी समर्थकों की बड़ी जीत है।

मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि ईरान कभी भी अमेरिका और इज़राइल की बड़ी सेना या हथियारों से नहीं डरा। ईरानी सरकार, सेना और जनता सभी इमाम हुसैन और कर्बला की लड़ाई से प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह न केवल अमेरिका और इज़राइल की हार है, बल्कि तथाकथित इस्लामिक देशों सऊदी अरब और यूएई की भी हार है।

पढ़ें :- UP Weather Forecast : यूपी में बारिश के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों में ओले गिरने की चेतावनी जारी की

बोर्ड अध्यक्ष मौलाना साइम मेहदी नकवी ने कहा कि हम आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनेई और उन सभी ईरानी लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई, विशेष रूप से उन स्कूली बच्चों को जिन्हें अमेरिका ने निशाना बनाया। मौलाना ने कहा कि अमेरिका और इज़राइल ने युद्ध के दौरान अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन नहीं किया और हजारों निर्दोष नागरिक ईरान में मारे गए।

ईरान शांतिप्रिय राष्ट्र है, लेकिन अमेरिका और इज़राइल ने उस पर युद्ध थोप दिया और तथाकथित देशों में अपने ठिकानों का इस्तेमाल ईरान को नष्ट करने के लिए किया, लेकिन ईरान ने धैर्य के साथ युद्ध का सामना किया और आज विजेता के रुप में उभरा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...