1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुल्तानपुर में मंगेश यादव के एनकाउंटर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं-बीजेपी व सपा चोर-चोर मौसेरे भाई…

सुल्तानपुर में मंगेश यादव के एनकाउंटर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं-बीजेपी व सपा चोर-चोर मौसेरे भाई…

यूपी (UP) के सुल्तानपुर जिले (Sultanpur District) में हाल ही में हुए मंगेश यादव (Mangesh Yadav) एनकाउंटर पर मायावती (Mayawati) ने सोमवार को बीजेपी सरकार (BJP Government) को घेरा है। इससे पहले भी मायावती (Mayawati) ने एनकाउंटर पर सवाल उठाए थे।

By santosh singh 
Updated Date

सुल्तानपुर : यूपी (UP) के सुल्तानपुर जिले (Sultanpur District) में हाल ही में हुए मंगेश यादव (Mangesh Yadav) एनकाउंटर पर मायावती (Mayawati) ने सोमवार को बीजेपी सरकार (BJP Government) को घेरा है। इससे पहले भी मायावती (Mayawati) ने एनकाउंटर पर सवाल उठाए थे। मंगेश यादव (Mangesh Yadav)  एनकाउंटर के बाद सपा ने भी बीजेपी (BJP)  पर ये आरोप लगाया था कि उन्होंने ‘जाति’ देखकर एनकाउंटर किया है। इस तरह बीजेपी (BJP) और सपा (SP) के बीच आरोप- प्रत्यारोप देखकर मायावती (Mayawati)  ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कहा कि सुल्तानपुर एनकाउंटर के बाद सपा (SP) और बीजेपी (BJP) जाति के नाम पर जबरदस्ती राजनीति कर रहे हैं। जबकि इस मामले में ये दोनों चोर- चोर मौसेरे भाई जैसे हैं।

पढ़ें :- VIDEO-कंगना रनौत ने फिर किया पलटवार, क्या बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ की तरह लटके हुए थे? मेरी जवानी में जो देखा वे सार्वजनिक रूप से बताएं

मायावती (Mayawati)  ने अपने बयान में न सिर्फ बीजेपी (BJP)  को घेरा बल्कि लगे हाथ सपा (SP) पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP)  की तरह सपा सरकार में भी तो कई गुना ज्यादा कानून व्यवस्था का बुरा हाल था। इनके शासन काल में दलितों, अन्य पिछड़े वर्गों, गरीबो व व्यापारियों आदि को सपा के गुंडे, माफिया दिन- दहाड़े लूटते व मारते- पीटते थे। ये सब लोग भूले नहीं हैं। मायावती (Mayawati)  ने आगे कहा कि यूपी में वास्तव में “कानून द्वारा कानून का राज” सिर्फ बसपा (BSP) के शासन में रहा। जाति व धर्म के भेदभाव के बिना लोगों को न्याय दिया गया। कोई फर्जी एनकाउंटर आदि भी नहीं हुए। अतः बीजेपी (BJP)  व सपा के कानूनी राज के नाटक से सजग रहें।

पढ़ें :- कानपुर गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट व को-पायलट दोनों पायलट की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...