1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Mayonnaise Side Effects : मेयोनीज के ज्यादा सेवन से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा , फास्ट फूड्स बनाएं दूरी

Mayonnaise Side Effects : मेयोनीज के ज्यादा सेवन से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा , फास्ट फूड्स बनाएं दूरी

झटपट खाने की जल्दी नुकसानदायक साबित हो सकता है। फास्ट फूड के इस दौर में उसमें पड़ने वाले मेयोनीज से  बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mayonnaise Side Effects : झटपट खाने की जल्दी नुकसानदायक साबित हो सकता है। फास्ट फूड के इस दौर में उसमें पड़ने वाले मेयोनीज से  बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। विशेषज्ञों की माने तो ज्यादा मेयोनेज़ खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। दरअसल, मेयोनेज़ में ओमेगा-6 फैटी एसिड की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है। मेयोनेज़ के अत्यधिक सेवन से दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट

स्वाद में मीठी लगने वाली मेयोनीज को बर्गर, पिज्जा से लेकर पास्ता और दूसरे फास्ट फूड में डालकर खाया जाता है। यह इन चीजों का स्वाद और ज्यादा बढ़ा देती हैं। बच्चों को यह खासकर पसंद होती है और टेस्टी लगती है। मेयोनीज के अधिक सेवन दिल की धड़कनों को प्रभावित करता है। मोटापा बढ़ाने के साथ ही नसों में गंदे वसा को भर देती है।

मेयोनीज को बनाने के लिए सिरका, अंडा और तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें तेल की अच्छी खासी मात्रा होती है। यही वजह है कि इसमें फैट और कैलोरी हाई होती है। इसके अलावा पॉली अनसेचुरेटेड फैट, मोनो सेचरेटेड फैट और ट्रांस फैट भी होता है। कुछ लोग मेयोनीज बनाने के लिए एप्पल साइड विनेगर तो कुछ अंडे की जर्दी भी शामिल करती है। यह दोनों चीजें भी फैट को बढ़ाती है।

अगर आप 100 ग्राम मेयोनीज खा रहे हैं समझ लें कि 700 कैलोरी इनटेक कर रहे हैं। इसकी वजह 100 ग्राम मेयानीज में 700 कैलोरी होना है।

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...