HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान स्थल पर मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने टेका माथा, आचार्य ने दिया जीत का आशीर्वाद

श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान स्थल पर मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने टेका माथा, आचार्य ने दिया जीत का आशीर्वाद

शेखूपूरा कॉलोनी में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान में उपस्थिति सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच भारतीय जनता पार्टी से लखनऊ से मेयर पद की प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल पहुंच कर व्यास जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। शेखूपूरा कॉलोनी में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान में उपस्थिति सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच भारतीय जनता पार्टी से लखनऊ से मेयर पद की प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल पहुंच कर व्यास जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया। इस अवसर पर व्यास जी ने भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल को जीत का आशीर्वाद दिया। आधे घंटे से अधिक समय तक कथा में मेयर पद की प्रत्याशी ने धैर्य से ज्ञान अर्जित किया और उपस्थित लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट मांगा।

पढ़ें :- देश की 140 करोड़ जनता बीजेपी को 140 सीटें भी नहीं जीतने देगी : अखिलेश यादव

इस अवसर पर आचार्य उमेश्वरा नन्द जी महराज ने कहा की-ईमानदारी से ज्ञान के मार्ग पर चल करके जीवन को उत्तम बनाया जा सकता है। क्षणिक कठिनाइयां जीवन में आपकी ईमानदारी की परीक्षा लेने आती है। जब ईमानदारी से ज्ञान के मार्ग पर चलकर जीवन व्यतीत किया जाता है तो ईश्वर स्वयं उस इंसान की सभी समस्याओं का न केवल समाधान कर देते है, बल्कि कई पीढ़ियों में सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण कर देते है।

श्रीमद् भागवत कथा का पांचवा दिन श्री राम जन्म एवं श्री कृष्ण के नाम रहा। महाराज जी ने कहा की प्रभु श्री राम चंद्र के जीवन में अनेकों मुसीबत और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और यही मुसीबतें और कठिनाइयां उन्हे भगवान के रूप में स्थापित करती है। यदि प्रभु को 14 वर्ष का वनवास नही हुआ होता तो शायद हम सब उन्हे भगवान के रूप में नही जान पाते।

 

पढ़ें :- भाजपा सरकार में 10 साल के विश्वासघात से पैदा हुआ आक्रोश अब क्रांति का रूप ले चुका है: राहुल गांधी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...