1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शानदार खेल से मीडिया टीम की जीत, लायंस क्लब को 7 विकेट से हराया

शानदार खेल से मीडिया टीम की जीत, लायंस क्लब को 7 विकेट से हराया

शानदार खेल से मीडिया टीम की जीत, लायंस क्लब को 7 विकेट से हराया,नौतनवां में मीडिया बनाम लायंस क्लब मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: मंगलवार को नौतनवा इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर लायंस क्लब एकादश और मीडिया एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मीडिया टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लायंस क्लब को 7 विकेट से पराजित किया।

पढ़ें :- Agniveer Recruitment 2026 : यूपी के 13 जिलों में 13000 से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल, 6 से 20 फरवरी तक भर्ती रैली का होगा आयोजन

मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक अंकुर गौतम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहीं समापन समारोह में 66 बटालियन के कमांडेंट जगदीश धवई एवं तहसीलदार कर्ण सिंह ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया।

लायंस क्लब की पारी

टॉस जीतकर लायंस क्लब के कप्तान अभिषेक जोशुआ ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 140 रन बनाए।

अभिषेक जोशुआ – 31 रन

पढ़ें :- कोरियन कल्चर गेम से प्रभावित तीन सगी बहनों ने कि आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा आई एम रियली सॉरी पापा

साबी जाफरी – 23 रन

नफीस – 23 रन

मीडिया टीम की ओर से गेंदबाजी में रोहित कनौजिया ने 2 विकेट, जबकि कप्तान अमित त्रिपाठी, अजय जायसवाल और मुकेश साहनी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

मीडिया की विजयी पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 11 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया।

पढ़ें :- अब छुट्टी के दिन शिक्षकों को नहीं बुला सकते हैं स्कूल, योगी सरकार जल्द जारी करेगी आदेश

मुकेश साहनी – 27 गेंदों में नाबाद 88 रन

अमित त्रिपाठी – 23 रन

लायंस क्लब की तरफ से ब्रायन जोशुआ ने 3 विकेट लिए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुकेश साहनी को दिया गया।

मौके पर मौजूद रहे गणमान्य

इस मौके पर लायंस क्लब अध्यक्ष डेनियल जोशुआ, सचिव अमरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष मनिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सह सचिव माइकल जोशुआ, शंभू जायसवाल, मनजीत सिंह सहित लायंस क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे।

पढ़ें :- लंबित आवासीय एवं व्यावसायिक आवंटनों के त्वरित निस्तारण के लिए ‘एकमुश्त समाधान योजना लागू करें...सीएम योगी ने दिए निर्देश

मीडिया टीम की ओर से राहुल त्रिपाठी, अरविंद त्रिपाठी, अजय जायसवाल, उमेश मद्धेशिया, संजय जायसवाल, पुनीत वर्मा, मनोज पांडे, कृष्णा गुप्ता, सतीश यादव तथा प्रिंस यादव समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...