मेरठ जिले (Meerut District) के टीपीनगर स्थित से एक इंसानियत को शर्मशार करने वाली खबर आ रही है। टीपीनगर स्थित एक होटल में हलाला (Halala) के नाम पर मौलाना ने महिला का गैंगरेप (Gang rape) कराया है। बता दें कि महिला अपने पति से दोबारा निकाह करना चाहती थी। मौलाना ने इसके लिए हलाला (Halala) जरूरी बताया। इसके बाद दो लोगों को बागपत से बुलाकर हलाला (Halala) के नाम पर महिला से गैंगरेप किया गया है।
मेरठ। मेरठ जिले (Meerut District) के टीपीनगर स्थित से एक इंसानियत को शर्मशार करने वाली खबर आ रही है। टीपीनगर स्थित एक होटल में हलाला (Halala) के नाम पर मौलाना ने महिला का गैंगरेप (Gang rape) कराया है। बता दें कि महिला अपने पति से दोबारा निकाह करना चाहती थी। मौलाना ने इसके लिए हलाला (Halala) जरूरी बताया। इसके बाद दो लोगों को बागपत से बुलाकर हलाला (Halala) के नाम पर महिला से गैंगरेप किया गया है। महिला की शिकायत पर मेरठ पुलिस (Meerut Police) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मौलाना सरफराज (Maulana Sarfaraz) समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
लिसाड़ी गेट निवासी महिला का छह माह पूर्व पति से तलाक हो गया था। अब दोनों में फिर सहमति बनी और महिला पति के साथ रहने के लिए तैयार हो गई। लिसाड़ी गेट की शाहजहां कॉलोनी निवासी मौलाना सरफराज (Maulana Sarfaraz) से पूछा तो उन्होंने बताया कि महिला को हलाला कराना होगा। इसके बाद ही पूर्व पति से दोबारा निकाह हो सकता है। मौलाना सरफराज ने बागपत के दोघट के गांव मिलाना निवासी अपने परिचित हाफिज उम्मैद और रियासत को शनिवार को मेरठ बुलाया। रात करीब नौ बजे नूरनगर पुलिया के पास महिला को दोनों आरोपियों के साथ भेज दिया।
महिला को बताया गया कि हाफिज निकाह करा देंगे । हलाला होने के बाद सुबह घर वापस आ जाना। आरोपी हाफिज उम्मैद और रियासत महिला को लेकर एनएच 58 पर होटल यूवी-इन में पहुंच गए। यहां पर हलाला (Halala) के नाम पर दोनों आरोपियों ने महिला का गैंगरेप (Gang rape) किया। महिला ने होटल से ही मौसेरे भाई को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दोनों आरोपियों को होटल से देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद महिला की तहरीर पर उम्मैद, रियासत और मौलाना सरफराज (Maulana Sarfaraz) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मौलाना सरफराज (Maulana Sarfaraz) फिलहाल फरार है। उसकी तलाश में मेरठ पुलिस (Meerut Police) टीम लगी है।
मेरठ जिले के एसपी सिटी मेरठ विनीत भटनागर (SP City Meerut of Meerut district Vineet Bhatnagar) ने बताया कि महिला के साथ हलाला के नाम पर गैंगरेप किया गया है। शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को मेरठ पुलिस (Meerut Police) ने गिरफ्तार कर लिया है और मौलाना की तलाश में दबिश दी जा रही है।