1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Meerut News : किशोरी से यौन शोषण मामले में भाजपा महानगर महामंत्री के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

Meerut News : किशोरी से यौन शोषण मामले में भाजपा महानगर महामंत्री के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

मेरठ (Meerut)  में भाजपा (BJP) के लिए उसके अपने नेता ही सबसे बड़े दुश्मन बने हुए हैं। ताजा मामला किशोरी से यौन शोषण का है जिसमें भाजपा नेता अरविंद गुप्ता मारवाड़ी (Arvind Gupta Marwari) के गैर जमानती वारंट (NBW) जारी हो गए हैं। कोर्ट ने पुलिस को अरविंद गुप्ता मारवाड़ी आठ अगस्त तक गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मेरठ । मेरठ (Meerut)  में भाजपा (BJP) के लिए उसके अपने नेता ही सबसे बड़े दुश्मन बने हुए हैं। ताजा मामला किशोरी से यौन शोषण का है जिसमें भाजपा नेता अरविंद गुप्ता मारवाड़ी (Arvind Gupta Marwari) के गैर जमानती वारंट (NBW) जारी हो गए हैं। कोर्ट ने पुलिस को अरविंद गुप्ता मारवाड़ी आठ अगस्त तक गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया है। भाजपा नेता ऑफिस गर्ल से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा है। आज सुबह भी पुलिस ने भाजपा नेता के आवास पर दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आया।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

मेरठ में वकील रमेश चंद गुप्ता (Advocate Ramesh Chand Gupta in Meerut) के सेक्सटेप लीक कांड (Sextape Leak Scandal) में किशोरी से यौन शोषण मामले में भाजपा के महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी भी आरोपी बन गए हैं। दौराला पुलिस के प्रार्थना पत्र के आधार पर कोर्ट ने भाजपा नेता के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। न्यायालय स्पेशल कोर्ट पॉक्सो (Court Special Court POCSO) ने 8 अगस्त तक पुलिस को भाजपा नेता अरविंद मारवाड़ी को अरेस्ट कर पेश करने का आदेश दिया है। अगर अरेस्टिंग नहीं हुई तो अरविंद मारवाड़ी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई होगी।

बता दें कि किशोरी सीनियर एडवोकेट आरसी गुप्ता की आफिस गर्ल थी। किशोरी ने अपने बयानों में वकील आरसी गुप्ता सहित भाजपा नेता और आरसी गुप्ता के भांजे अरविंद मारवाड़ी पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरसी गुप्ता को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। वकील रमेश गुप्ता अरविंद मारवाड़ी के मामा हैं।

वहीं, किशोरी के भाई ने दौराला थाने में 27 मई को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसे बरामद करके कोर्ट में 164 के बयान कराए। इसके बाद पुलिस ने रमेश चंद गुप्ता को दुष्कर्म, पॉक्सो, आईटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में नामजद कर लिया था। रमेश चंद गुप्ता को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।

किशोरी ने बयानों में 2 भाजपा नेताओं के नाम लिए

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

किशोरी ने अपने बयानें में भाजपा नेता अरविंद गुप्ता मारवाड़ी (BJP leader Arvind Gupta Marwari) पर यौन शोषण (Sexual Exploitation) और भाजपा नेता एवं उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के चेयरमैन संजीव गोयल सिक्का पर अश्लीलता करने का आरोप लगाया था। पुलिस दोनों ही नेताओं के मामले में कुछ भी बोलने से बच रही थी। पूरी तरह चुप्पी साधे थी।

पुलिस का कहना था कि दोनों नेताओं के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। लेकिन अब कोर्ट ने अरविंद मारवाड़ी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। पुलिस ने अरविंद मारवाड़ी (Arvind Marwari) का नाम मामले में शामिल कर लिया है।

पेशी नहीं हुई तो होगी कुर्की

अरविंद मारवाड़ी (Arvind Marwari)  लगातार फरार चल रहा है। अगर 8 अगस्त तक अरविंद मारवाड़ी (Arvind Marwari)  की अरेस्टिंग कर पुलिस ने पेश नहीं किया तो कुर्की के लिए 82 की कार्रवाई होगी। वहीं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का के मामले में जांच चल रही है। जल्द पुलिस इसमें चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करेगी।

महानगर इकाई पर उठ रहे सवाल

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो

भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी लगातार पार्टी की साख पर बट्‌टा लगा रहे हैं। लेकिन महानगर इकाई हर मामले में खामोश बैठी है। अभी तक महानगर इकाई ने पार्टी की छवि धूमिल करने वाले नेताओं पर कोई बड़ा एक्शन नहीं लिया है। इससे महानगर इकाई पर तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

आरोप लग रहे हैं कि महानगर इकाई ऐसे कार्यकर्ताओं को बचा रही है। उनको संरक्षण दे रही है। बता दें कि भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी नेत्री का एक अश्लील वीडियो पार्टी के कार्यकर्ता और पार्षद ने वायरल कर दिया। महिला नेत्री ने इन दोनों के खिलाफ मुकदमा कराया। जिसमें पार्षद, कार्यकर्ता दोनों को जमानत मिल गई। इस मामले में इन लोगों को केवल पदमुक्त किया गया है। वहीं वकील सेक्स टेप कांड में फंसे महानगर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी (Metropolitan General Secretary Arvind Marwadi) , संजीव गोयल सिक्का को लेकर अब तक महानगर इकाई ने कोई एक्शन नहीं लिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...