1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Meerut News : सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर पुलिस से नोकझोंक, लगे ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे

Meerut News : सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर पुलिस से नोकझोंक, लगे ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे

ईद (Eid) का त्योहार देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेरठ महानगर में सुबह सवा आठ बजे शाही ईदगाह (Shahi Eidgah) में नमाज अदा की गई, जिसमें हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। वहीं, पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

By santosh singh 
Updated Date

मेरठ। ईद (Eid) का त्योहार देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेरठ महानगर में सुबह सवा आठ बजे शाही ईदगाह (Shahi Eidgah) में नमाज अदा की गई, जिसमें हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। वहीं, पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

पढ़ें :- BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20Is और एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड में किया बड़ा बदलाव, Harshit Rana की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका

शाही ईदगाह (Shahi Eidgah) में नमाजियों की संख्या बढ़ी तो लोगों ने सड़क पर नमाज पढ़ने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने उनकी एक न सुनी और वहां से किसी अन्य स्थान पर जाकर नमाज अदा करने के निर्देश दिए। मेरठ में गुरुवार सुबह छह बजे से ही शाही ईदगाह (Shahi Eidgah) में ईद की नमाज (Eid Namaz)  अदा करने लोग पहुंच गए थे। पूरा ईदगाह (Eidgah) भीड़ से भर गया। ईदगाह में जगह न मिलने पर लोगों ने सड़क पर नमाज पढ़ने का प्रयास किया।

मेरठ में पुलिस-प्रशासन ने ईद की नमाज (Eid Namaz) के दौरान शहर में किसी भी स्थान पर नमाज न करने के निर्देश दिए हुए थे। इसके बावजूद दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह पर नमाज पढ़ने वालों की भीड़ जमा होने लगी। ईदगाह परिसर हाउसफुल होने के बाद पुलिस ने दिल्ली रोड पर बेरिकेडिंग कर भीड़ को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ नमाजियों की पुलिस से नोकझोंक हुई, नमाजियों ने ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकि पुलिस के सामने उनकी एक नहीं चली और वह वापस किसी अन्य ईदगाह और मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए लौट गए।

मेरठ में शाही ईदगाह (Shahi Eidgah) में नमाज अदा कराते हुए कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि हिंदुस्तान में मुसलमान किराएदार नहीं है, बल्कि साझेदार है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में पिछले 10 वर्ष से ऐसा माहौल बना हुआ है, जिसे आपसी भाईचारा कटता चला जा रहा है, जबकि हमारा देश हिंदू-मुस्लिम के भाईचारे के नाम से जाना जाता था। अब इस समय मुसलमान के साथ ज्यादती हो रही है। जो मुल्क में चल रहा है वह ठीक नहीं है।

पढ़ें :- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना पर राहुल गांधी का सवाल उठाना मातृशक्ति का अपमान : दिनेश प्रताप सिंह
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...