भारतीय जनता पार्टी (BJP) , उत्तर प्रदेश ने प्रदेश कार्यसमिति-2026 (Uttar Pradesh State Working Committee-2026) के सदस्यों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी (State President Pankaj Chaudhary) की ओर से जारी सूची में 548 कार्यसमिति सदस्य और 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) , उत्तर प्रदेश ने प्रदेश कार्यसमिति-2026 (Uttar Pradesh State Working Committee-2026) के सदस्यों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी (State President Pankaj Chaudhary) की ओर से जारी सूची में 548 कार्यसमिति सदस्य और 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। यह घोषणा 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले की गई है।
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इसमें मिशन-2027 (Mission 2027) के तहत संगठनात्मक तैयारियों और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है।
स्थायी आमंत्रित सदस्यों में बड़े नेताओं के नाम
स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान, जितिन प्रसाद और एसपी सिंह बघेल समेत कई वरिष्ठ नेताओं को भी जगह दी गई है। सूची में स्मृति ईरानी, रेखा वर्मा, हरीश द्विवेदी, डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, मुख्तार अब्बास नकवी और साध्वी निरंजन ज्योति के नाम भी शामिल हैं।
क्षेत्र और जिलों के आधार पर सदस्यों को मिली जगह
548 सदस्यों वाली मुख्य सूची में पश्चिम, बृज, गोरखपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों और जिलों के नेताओं को शामिल किया गया है। पश्चिम क्षेत्र के बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, रामपुर, शामली, संभल, सहारनपुर, नोएडा, अमरोहा और गाजियाबाद समेत कई जिलों के नेताओं को स्थान दिया गया है। वहीं, बृज क्षेत्र से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद और हाथरस समेत अन्य जिलों के नेताओं को शामिल किया गया है। गोरखपुर क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में सदस्यों को कार्यसमिति में जगह मिली है।
मिशन-2027 की तैयारियों पर फोकस
प्रदेश कार्यसमिति की सूची जारी होने के बाद अब सभी की नजर 30 और 31 अक्टूबर को होने वाली बैठक पर है। इसमें संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन होने की उम्मीद है। नई कार्यसमिति को पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।