HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Met Gala 2023: 11 कैरेट का डायमंड नेकलेस पहन मेट गाला इवेंट में पहुंची प्रियंका चोपड़ा

Met Gala 2023: 11 कैरेट का डायमंड नेकलेस पहन मेट गाला इवेंट में पहुंची प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में अपने पति निक जोनस के साथ मेट गाला 2023 में शिरकत की। इस दौरान कपल ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Met Gala 2023: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में अपने पति निक जोनस के साथ मेट गाला 2023 में शिरकत की। इस दौरान कपल ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था। एक्ट्रेस ने ब्लैक गाउन के साथ डायमंड नेकलेस पहना था जिस पर सभी की निगाहें टिक गई।

पढ़ें :- Deepika Padukone baby bump: प्रेगनेंसी में भी दीपिका कर रही हैं सिंघम अगेन की शूटिंग, सामने आई सेट पर बेबी बंप के साथ एक्शन करते हुए फोटोज

चर्चा में है देसी गर्ल का डायमंड नेकलेस बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पति निक जोनस संग मेट गाला 2023 (Met Gala 2023) इवेंट में हिस्सा लिया।

इस दौरान दोनों ने अपनी बेहतरीन बॉन्डिंग से लाखों फैंस का दिल जीता। लेकिन एक्ट्रेस के आउटफिट से ज्यादा उनका डायमंड नेकलेस सुर्खियां बटोर रहा है।


मेट गाला 2023 में प्रियंका चोपड़ा ने 11.6 कैरेट के हीरों का हार पहना था। रिपोर्ट्स की मानें तो इस नेकलेस की कीमत करोड़ों में हैं। एक्ट्रेस ने 2.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 204 करोड़ रुपए का डायमंड नेकलेस पहना था।

खास बात यह है कि एक्ट्रेस ने जैसे ही रेड कार्पेट पर ये गाउन पहनकर फ्लॉन्ट किया तो तालियों की गुंज सुनाई दी। सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ट्विनिंग ने खूब सुर्खियां बटोरीं।


दोनों ने कैमरे के सामने रेड कार्पेट पर खूब रोमांटिक पोज दिए। प्रियंका अपने पति का हाथ थामे हुए इवेंट में पहुंची। फिलहाल सोशल मीडिया पर दोनों के लुक्स की जमकर तारीफ हो रही है। फैंस को दोनों का ब्लैक एंड व्हाइट कॉबिनेशन काफी पसंद आया।

पढ़ें :- Firing outside Salman Khan's house: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, बाइक पर सवार होकर आए थे शूटर

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...