1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Methi Saag : सर्दियों की थाली में शामिल करें मेथी का साग , कई बीमारियों से रखता है दूर

Methi Saag : सर्दियों की थाली में शामिल करें मेथी का साग , कई बीमारियों से रखता है दूर

सर्दियों में पारंपरिक व्यंजन मेथी का साग रोजाना खाने के रामबाण फायदे है। हरी और पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Methi Saag : सर्दियों में पारंपरिक व्यंजन मेथी का साग रोजाना खाने के रामबाण फायदे है। हरी और पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। लोग सर्दियों के मौसम में सरसों का साग से लेकर बथुआ और पालक को डाइट में शामिल करते हैं। अन्य साग की तरह मेथी का साग भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। मेथी के साग में फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटैशियम और जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से लड़ने में हेल्प करते हैं।

पढ़ें :- PM नरेंद्र मोदी ने अजमेर से की मुफ्त HPV वैक्सीनेशन के देशव्यापी अभियान की शुरुआत, जानें- क्यों लगवाना है जरूरी

पेट
ठंड के मौसम में कई लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं काफी परेशान करती हैं। मेथी में मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त करता है और गैस, एसिडिटी व अपच जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है। मेथी के साग में फाइबर की मात्र अधिक होती है, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती है। जल्दी-जल्दी न खाने की वजह से वजन भी काम रहता है।

डायबिटीज
मेथी ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मददगार है, डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी का साग काफी अच्छा माना जाता है।

इम्यूनिटी बूस्टर
मेथी के साग में सिर्फ फाइबर या जिंक ही नहीं, बल्कि इसमें विटामिन ए से लेकर विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है, जो सेहत को दुरुस्त करने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने का काम करते हैं।

पढ़ें :- बर्ड फ्लू खतरों के बीच सऊदी अरब का बड़ा फैसला, भारत समेत 40 देशों से पोल्ट्री और अंडों का आयात किया बैन
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...