1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सैफ अली खान पर हमले को लेकर मंत्री नितेश राणे ने उठाए सवाल, बोले- सच में चाकू से हमला हुआ या एक्टिंग कर रहे?

सैफ अली खान पर हमले को लेकर मंत्री नितेश राणे ने उठाए सवाल, बोले- सच में चाकू से हमला हुआ या एक्टिंग कर रहे?

Saif Ali Khan Attacked: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 15 जनवरी की रात उनके घर में हमला हुआ था। इस हमले के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कथित तौर पर सैफ को गंभीर चोटें आयीं और अस्पताल में छह घंटे की सर्जरी के बाद उनको होश आया था। हालांकि, छह दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर निकले सैफ अली खान काफी सहज नजर आ रहे थे। जिसके बाद हमले को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Saif Ali Khan Attacked: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 15 जनवरी की रात उनके घर में हमला हुआ था। इस हमले के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कथित तौर पर सैफ को गंभीर चोटें आयीं और अस्पताल में छह घंटे की सर्जरी के बाद उनको होश आया था। हालांकि, छह दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर निकले सैफ अली खान काफी सहज नजर आ रहे थे। जिसके बाद हमले को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

पढ़ें :- Cyclone Arnab Alert : 'चक्रवात अर्नब' ने धारण किया विकराल रूप, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

दरअसल, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर सवाल खड़े किए हैं। पुणे में हिंदू जनसभा में राणे ने कहा कि देखिए वो बांग्लादेशी मुंबई में क्या कर रहे हैं? सैफ अली खान के घर में घुस गए, देखिए कितने नालायक हैं। पहले सिर्फ सड़क के किनारे खड़े रहते थे, लेकिन अब घर में घुसने लगे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “शायद उनको (सैफ अली खान) को लेने के लिए आए होंगे। इसे लेकर जाओ हमारे यहां से।”

महाराष्ट्र के मंत्री ने हमले की गंभीरता पर सवाल उठाते हुए कहा, “जैसे वो अस्पताल से चलकर बाहर आए देखकर मुझे शक हुआ कि क्या सच में चाकू से हमला किया गया है या फिर ये सिर्फ एक्टिंग कर रहे हैं।” राणे ने यह भी कहा कि जब शाहरुख खान या सैफ अली खान को कोई समस्या होती है, तो लोग सक्रिय हो जाते हैं, लेकिन हिंदू कलाकारों के लिए वही समर्थन नहीं दिखता। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत का भी हवाला दिया।

इस दौरान नितेश राणे ने सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड जैसे नेताओं हिंदू कलाकारों के मामले में भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “मुंब्रा का जितोद्दीन (जितेंद्र आव्हाड) बिल से बाहर नहीं आते हैं। ये आपके बारामती की ताई (सुप्रिया सुले) बाहर नहीं आईं।” उन्होंने आगे कहा, “सुप्रिया को सिर्फ सैफ अली खान की ही चिंता है, शाहरुख के बेटे की चिंता है, नवाब मलिक की चिंता है। कभी किसी हिंदू कलाकार की चिंता करते हुए आपने सुना है, इस पर आप ध्यान दीजिए। सावरकर ने लिखा है कि मुसलमानों से ज्यादा हिंदू ही हिंदुओं का शत्रु हैं।”

पढ़ें :- UP News: दवा माफियाओं के इशारों पर यूपी में फिर बनने जा रहे 12 से ज्यादा CMO
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...