1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. मंत्री से छिना विभाग… 21 अफसरों के ट्रांसफर; पंजाब में बड़े बदलाव की तैयारी!

मंत्री से छिना विभाग… 21 अफसरों के ट्रांसफर; पंजाब में बड़े बदलाव की तैयारी!

Punjab Politics: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार जाने का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों दिल्ली में हुई पंजाब आप की बैठक को लेकर कई तरह की अटकलें लग रही थीं। साथ ही पार्टी के टूटने का भी दावा किया जा रहा था। इस बीच पंजाब की आप सरकार ने कम से कम 21 अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। साथ ही एक मंत्री से उसका विभाग छीन लिया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- शशि थरूर, बोले-बांग्लादेश में हावी भीड़तंत्र भारत के लिए गंभीर चिंता, यह प्रेस की स्वतंत्रता पर नहीं बल्कि देश के बहुलतावाद पर सीधा हमला है...

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब की भगवंत माना सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए कई अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया। जिसके बाद अब करीब 21 अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। इसके अलावा, एक सरकारी आदेश जारी कर मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल से प्रशासनिक सुधार विभाग छीन लिया गया। अब धालीवाल के पास केवल एनआरआई मामलों का विभाग रह गया है। नोटिफिकेशन में कहा गया कि धालीवाल को दिया गया मंत्रालय वास्तव में है ही नहीं। धालीवाल के पास एनआरआई और प्रशासनिक सुधार विभाग दोनों थे।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब धालीवाल से कोई मंत्रालय वापस लिया गया हो। इससे उनको कृषि मंत्रालय भी दिया गया था। लेकिन, मई 2023 में मंत्रिमंडल में बदलाव करते हुए उनसे यह अहम विभाग ले लिया गया। धालीवाल पंजाब की कैबिनेट में सीएम भगवंत मान, हरपाल चीमा, अमन अरोड़ा और बलजीत कौर के बाद पांचवें सबसे सीनियर मंत्री हैं। शुक्रवार शाम पंजाब के गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया था। इसमें कई एसएसपी, सीपी औऱ डीआईजी रैंक के अधिकारी शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...