1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Mint Benefits in Summer : लू से बचाने की चमत्कारी शक्ति है पुदीना में, इसका शरबत पीने से स्किन में आएगा निखार

Mint Benefits in Summer : लू से बचाने की चमत्कारी शक्ति है पुदीना में, इसका शरबत पीने से स्किन में आएगा निखार

औषधीय वनस्पति पुदीना में सेहत के राज छिपे हुए है। गर्मी के मौसम में पुदीने का सेवन स्वास्थ्य के लिए सुरक्षा कवच निर्माण करता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mint Benefits in summer : औषधीय वनस्पति पुदीना में सेहत के राज छिपे हुए है। गर्मी के मौसम में पुदीने का सेवन स्वास्थ्य के लिए सुरक्षा कवच निर्माण करता है। बढ़ते तापमान वाले इस मौसम में पुदीना शरीर के पाचन तंत्र को नियंत्रित रखता है।इसके सेवन से पेट को ठंडक मिलेगी और पेट की समस्याएं दूर होंगी। इसके साथ् ही साथ ही स्किन पर निखार आएगा।

पढ़ें :- Women's Problems: पीरियड्स के दौरान होने लगता है कब्ज, तो इस उपायों से मिलेगा छुटकारा

आयुर्वेद के अनुसार, पुदीना कफ और वात दोष को कम करता है, भूख बढ़ाता है। आप पुदीना का प्रयोग मल.मूत्र संबंधित बीमारियां और शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए भी कर सकते हैं। यह दस्त, पेचिश, बुखार,पेट के रोग, लीवर आदि विकार को ठीक करने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है।

हीट स्ट्रोक से बचाव होगा
गर्मी में लू से बचने के लिए भी पुदीने का इस्तेमाल किया जाता है। घर से बाहर जाना हो तो पुदीने का रस पिएं या इससे तैयार शरबत पीकर ही घर से निकलें। लू यानी हीट स्ट्रोक से बचाव होगा। गर्मी में जब भी पेट दर्द होए तो पुदीने को जीरा , काली मिर्च और हींग के साथ मिलाकर खाएं। पेट दर्द में आराम मिलता है। पुदीने की पत्तियों का रस, प्याज का रस, नींबू का रस बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से फायदा होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...