1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Mithi Daliya: बच्चों को डेली ब्रेकफास्ट में दें एक कटोरी मीठी दलिया सेहत और स्वाद से होती है भरपूर, ये है बनाने का तरीका

Mithi Daliya: बच्चों को डेली ब्रेकफास्ट में दें एक कटोरी मीठी दलिया सेहत और स्वाद से होती है भरपूर, ये है बनाने का तरीका

दलिया सेहत और स्वाद से भरपूर होती है। एक कटोरी दलिया शरीर को तमाम जरुरी पोषण पहुंचाने में मदद करते है। आज हम आपको मीठी दलिया बनाने का तरीका बताने जा रहे है दो एकदम खीर जैसी होती है और सेहत से भरपूर होती है। अगर बच्चे दूध पीने या रोटी खाने में आनाकानी करते है तो नाश्ते में एक कटोरी दलिया बेहद फायदेमंद हो सकती है। तो चलिए जानते है मीठी दलिया बनाने का तरीका।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पढ़ें :-  Summer drink :  गर्मी में ज्यादा ठंडक देती हैं ये देसी चीजें , गांवों में की जाती हैं इस्तेमाल

मीठा दलिया बनाने के लिए जरुरी सामग्री:

– दलिया (गेहूं का दरदरा आटा) – 1/2 कप
– दूध – 3 कप
– पानी – 1 कप
– घी – 2 टेबलस्पून
– चीनी – 1/3 कप (स्वादानुसार)
– इलायची पाउडर – 1/4 टीस्पून
– सूखे मेवे (बादाम, काजू, किशमिश) – 2-3 टेबलस्पून (काटे हुए)
– केसर – 5-6 धागे (वैकल्पिक)

मीठा दलिया बनाने का तरीका

1. दलिया भूनें:
– एक कढ़ाई में घी गरम करें।
– दलिया डालकर धीमी आंच पर सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें।
– इसे अलग निकालकर रख लें।

पढ़ें :- आप रोज सुबह पिएं ये खास ड्रिंक, सुस्ती और थकान होगी छूमंतर

2. पकाने के लिए:
– उसी कढ़ाई में पानी और दूध डालें और उबाल लें।
– जब दूध उबलने लगे, तो भुना हुआ दलिया डालें।
– धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 10-15 मिनट तक पकाएं, जब तक दलिया नरम न हो जाए।

3. मीठा करें:
– चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
– इलायची पाउडर और केसर डालें।
– 2-3 मिनट तक और पकाएं, जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए।

4. मेवे डालें:
– कटे हुए सूखे मेवे (बादाम, काजू, किशमिश) डालें और हल्के हाथ से मिलाएं।

5. परोसें:
– गरमागरम या ठंडा मीठा दलिया परोसें।

पढ़ें :- TAMPTATIONS के वेज बेकरी गोदाम में मिला चिकन पाउडर और एक्सपायरी खाद्य सामग्री, गोदाम के कई हिस्सों को किया सील
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...