1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Rajinikanth की फिल्म ‘जेलर 2’ में होगा बॉलीवुड का ये सुपरस्टार, मिथुन चक्रवर्ती ने दिया बड़ा हिंट

Rajinikanth की फिल्म ‘जेलर 2’ में होगा बॉलीवुड का ये सुपरस्टार, मिथुन चक्रवर्ती ने दिया बड़ा हिंट

मेगास्टार  रजनीकांत की आने वाली फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।  इस साल रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. 500 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली इस फिल्म में बॉलीवुड से लेकर कन्नड़ और तेलुगु सिनेमा तक के स्टार शामिल थे। वहीं अब खबर सामने आई है कि रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में भी बॉलीवुड का एक सुपरस्टार नजर आने वाला है। हाल ही में एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने इसका एक बड़ा हिंट दिया है। आइए जानते हैं की कौन है वो बॉलीवुड सुपरस्टार

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

पढ़ें :- सुपरस्टार विजय की फिल्म जना नायकन सोशल मीडिया पर हुई लीक, रजनीकांत और चिरंजीवी ने आरोपियों को सजा देने की मांग

जेलर 2’ में होगा बॉलीवुड का ये सुपरस्टार

रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ का जबर्दस्त  हाइप बना हुआ है । ये फिल्म साल 2026 में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।  जैसा कि हम सभी जानते हैं कि फिल्म के पहले पार्ट में कई मजेदार कैमियो थे।  इसलिए माना जा रहा है कि फिल्म के सीक्वल में भी फैंस को कैमियो के रूप में एक बड़ा सरप्राइज मिलेगा।  खबरें हैं कि शाहरुख खान ‘जेलर 2’ में एक स्टार-स्टडेड कैमियो कर सकते हैं.

मिथुन चक्रवर्ती ने दिया हिंट

हालांकि, अभी तक फिल्म के मेकर्स की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के एक बयान में इसको लेकर एक बड़ा हिंट मिला, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया. अपने इस बयान में मिथुन चक्रवर्ती ने ‘जेलर 2’ के को-स्टार्स का नाम लेते हुए ये हिंट दिया.

पढ़ें :- इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया में सुपरस्टार रजनी कांत को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया गया पुरस्कृत

क्या बोलें मिथुन चक्रवर्ती?

‘जेलर 2’ के एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने SITI सिनेमा को दिए एक इंटरव्यू में इस फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की. इस दौरान उन्होंने को-स्टार्स का नाम लेते हुए कहा, ‘इस फिल्म में मोहनलाल, शाहरुख खान, राम्या कृष्णन और शिवराजकुमार भी हैं.’ शाहरुख खान और रजनीकांत ने अपने पूरे करियर में सिर्फ एक बार साल 2011 में आई फिल्म ‘रा.वन’ में स्क्रीन शेयर की थी. इसके अलावा दोनों स्टार्स एक साथ कभी पर्दे पर नजर नहीं आए

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...