HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. विधानसभा चुनाव, 2023
  3. Mizoram Voting: मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 12.80 प्रतिशत वोटिंग

Mizoram Voting: मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 12.80 प्रतिशत वोटिंग

Mizoram Assembly Elections Voting: मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। राज्य के 8.52 लाख से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मिजोरम के सीएम जोरमथांगा (Zoramthanga) ने सुबह 7:10 बजे आइजोल उत्तर- दो विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पर मतदान किया।

By Abhimanyu 
Updated Date

Mizoram Assembly Elections Voting: मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। राज्य के 8.52 लाख से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मिजोरम के सीएम जोरमथांगा (Zoramthanga) ने सुबह 7:10 बजे आइजोल उत्तर- दो विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पर मतदान किया।

पढ़ें :- Mizoram Assembly Elections 2023 : सोनिया गांधी की अपील-मिजोरम के भाई-बहन संविधान के अनुच्छेद 371जी की रक्षा के लिए करें मतदान

वोट डालने के बाद मिजोरम के निवर्तमान सीएम और मिजो नेशनल फ्रंट अध्यक्ष जोरमथांगा (Zoramthanga) ने कहा कि यह त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी। यह एमएनएफ सरकार (MNF Government) होगी। मुझे इस पर पूरा भरोसा है। भाजपा गठबंधन सहयोगी नहीं है। केंद्र में एनडीए है। यहां राज्य में, हमारा भाजपा या किसी अन्य पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं है। हम केवल केंद्र में एनडीए के सहयोगी हैं। राज्य में हम मुद्दों के आधार पर एनडीए का समर्थन करते हैं।

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक मिजोरम में सुबह 9 बजे तक 12.80 मतदान हुआ। बता दें कि 3 दिसंबर को मतगणना (Votes Counting) होगी। मिजोरम में त्रिकोणीय मुकाबला है। एक तरफ जहां निवर्तमान सीएम जोरमथांगा की पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता बरकरार रखने के लिए चुनाव लड़ रही है। दूसरी तरफ भाजपा और कांग्रेस सत्ता परिवर्तन के लिए चुनावी मैदान में है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मिजोरम के मुताबिक, 1276 मतदान केंद्रों पर 4,13,064 पुरुष और 4,39,028 महिला मतदाताओं समेत कुल 8,52,088 मतदाता मंगलवार को मतदान करेंगे। मिजोरम में 50,611 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे और राज्य में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 8490 वरिष्ठ नागरिक हैं।

पढ़ें :- Mizoram assembly elections: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी, अमित शाह समेत ये नेता करेंगे प्रचार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...