1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्राम टेढ़ी में मकान गिरने से घायल परिवार से मिले विधायक ऋषि त्रिपाठी

ग्राम टेढ़ी में मकान गिरने से घायल परिवार से मिले विधायक ऋषि त्रिपाठी

ग्राम टेढ़ी में मकान गिरने से घायल परिवार से मिले विधायक ऋषि त्रिपाठी

पर्दाफाश न्यूज ब्यूरो महराजगंज:: लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम टेढ़ी में हाल ही में हुई बरसात के कारण एक मकान ढह गया था, जिसमें जनकराज सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी विधानसभा सत्र समाप्त होते ही लखनऊ से सीधे घटनास्थल पर पहुंचे।

पढ़ें :- सपा का PDA कोई सिद्धांत नहीं, बल्कि सत्ता हासिल करने का है प्रपंच: केशव प्रसाद मौर्य

विधायक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और मदद के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शीघ्र आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

इस दौरान बड़ी संख्या में गांववासी मौजूद रहे। विधायक त्रिपाठी ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

गांववासियों ने विधायक के इस संवेदनशील कदम की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।

पढ़ें :- राजनैतिक राम भक्त न होते तो मंदिर से चढ़ावा चोरी न होता, 'सिर्फ BJP, VHP और RSS की है सारी जवाबदेही' : प्रियंका चतुर्वेदी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...