1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में बोले विधायक ऋषि त्रिपाठी–“देवी अहिल्याबाई का जीवन हर महिला के लिए प्रेरणा”

महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में बोले विधायक ऋषि त्रिपाठी–“देवी अहिल्याबाई का जीवन हर महिला के लिए प्रेरणा”

महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में बोले विधायक ऋषि त्रिपाठी – “देवी अहिल्याबाई का जीवन हर महिला के लिए प्रेरणा”

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा विकासखंड के सभागार में आज पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत एक भव्य “महिला सशक्तिकरण सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी रहे, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर का जीवन संघर्ष, सेवा और जनकल्याण का प्रतीक है और उनके विचार आज की हर नारी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाएं महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने का काम कर रही हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक सरकारी योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं को मंच पर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने की। सम्मेलन में भारी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं की उपस्थिति रही, जिनमें से कई ने अपने अनुभव साझा किए और सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान विकासखंड के अधिकारियों, महिला समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रधानों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...