1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मोदी जी ने मेट्रो, इंटरनेट और दुकानें बंद कर दिए, लेकिन पेपर लीक बंद नहीं कर पाए : राहुल गांधी

मोदी जी ने मेट्रो, इंटरनेट और दुकानें बंद कर दिए, लेकिन पेपर लीक बंद नहीं कर पाए : राहुल गांधी

Students' Protest : दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कथित तौर मेट्रो स्टेशन, शाम के समय दुकानें और इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया गया है। जबकि पुलिस की ओर से कई प्रमुख सड़कों पर बैरिकेडिंग किए जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। पुलिस-प्रशासन की ओर से उठाए गए इन कदमों को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Students’ Protest : दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कथित तौर मेट्रो स्टेशन, शाम के समय दुकानें और इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया गया है। जबकि पुलिस की ओर से कई प्रमुख सड़कों पर बैरिकेडिंग किए जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। पुलिस-प्रशासन की ओर से उठाए गए इन कदमों को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।

पढ़ें :- 'क्या 26 दिन तक भूखा रहने के बाद मुझे किसी से कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेने की जरूरत है...' वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बिना अनशन तोड़ने पर दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी ने मेट्रो, रास्ते, दुकानें और इंटरनेट बंद कर दिए, लेकिन वह पेपर लीक नहीं रोक पाए। उन्होंने शनिवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “मेट्रो बंद करो। रास्ते बंद करो। दुकानें बंद करो। Internet बंद करो। खाना बंद करो। अपना हक़ मांग रहे छात्रों के ख़िलाफ़ सरकार ने ये क्रूर कदम उठाए। बस एक चीज़ बंद नहीं कर पाए, मोदी जी – पेपर लीक।” दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अनुसार, शनिवार, 25 जुलाई को सुबह 07:30 बजे से अगले आदेश तक कई मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

बता दें कि NEET पेपर लीक के मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को लेकर देशभर में छात्रों और विपक्ष की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि, सरकार ने आश्वासन दिया है कि पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने और इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसके बाद भी सीजेपी समर्थक प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...