1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में 22 जून तक मानसून मारेगा एंट्री, इस बार जमकर होगी बारिश

यूपी में 22 जून तक मानसून मारेगा एंट्री, इस बार जमकर होगी बारिश

पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। कानपुर प्रदेश में सबसे गर्म हो रहा है। अब दिन के साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं, जिससे लोगों के सामने बड़ी समस्या आ रही है। दिन में भीषण गर्मी लू से लोग परेशान है, लेकिन इसी बीच मौसम विभाग (Weather Department) से एक अच्छी खबर सामने आ रही है।

By santosh singh 
Updated Date

कानपुर : पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। कानपुर प्रदेश में सबसे गर्म हो रहा है। अब दिन के साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं, जिससे लोगों के सामने बड़ी समस्या आ रही है। दिन में भीषण गर्मी लू से लोग परेशान है, लेकिन इसी बीच मौसम विभाग (Weather Department) से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। बीते कई सालों के मौसम के आंकड़ों को लेकर कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (Chandrashekhar Azad University of Agriculture and Technology, Kanpur) के कृषि मौसम विभाग (Agricultural Meteorological Department) द्वारा स्टडी की गई है, जिसमें यह सामने आया है कि इस बार उत्तर प्रदेश में मानसून बेहद अच्छा आएगा। इतना ही नहीं, इस बार 22 जून तक उत्तर प्रदेश में मानसून आने का अनुमान इस स्टडी के अनुसार लगाया गया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत

कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (Chandrashekhar Azad University of Agriculture and Technology, Kanpur) के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे (Agricultural meteorologist Dr S N Sunil Pandey) ने बताया कि पिछले कई साल के मौसमों की स्टडी की गई है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र की जो हवाएं हैं। जो मौसम है। उनके अनुसार यह सामने आया है कि इस बार प्रदेश में मानसून में जमकर बादल बरसेंगे। इससे लोगों को इस भीषण गर्मी से भी राहत मिलेगी।

22 जून तक प्रदेश में आएगा मानसून

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर  सुनील पांडे (Meteorologist Dr S N Sunil Pandey) ने बताया कि इस बार उत्तर प्रदेश 22 जून तक मानसून आ जाएगा, जो हर बार की अपेक्षा थोड़ा जल्दी है। आमतौर पर 28 जून के बाद मानसून आता है, लेकिन इस बार एक हफ्ते पहले मानसून आने की उम्मीद है, क्योंकि, जिस प्रकार से अभी अंडमान निकोबार (Andaman Nicobar) में बारिश शुरू हो गई है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से हवा उत्तर प्रदेश की ओर आने लगी है। यह दोनों प्रदेश में मानसून में जोरदार बारिश के संकेत दे रही है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...