1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. पापुआ न्यू गिनी में 670 से ज्यादा लोग मिट्टी के नीचे हुए जिंदा दफन; संयुक्त राष्ट्र का सनसनीखेज बयान

पापुआ न्यू गिनी में 670 से ज्यादा लोग मिट्टी के नीचे हुए जिंदा दफन; संयुक्त राष्ट्र का सनसनीखेज बयान

Papua New Guinea Landslide: पापुआ न्यू गिनी के एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में सुबह 3 बजे (स्थानीय समय) के आसपास भूस्खलन हुआ था। इस प्राकृतिक आपदा में 670 से ज्यादा लोग मिट्टी के नीचे दब गए हैं। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (International Migration Organization) ने दी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Papua New Guinea Landslide: पापुआ न्यू गिनी के एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में सुबह 3 बजे (स्थानीय समय) के आसपास भूस्खलन हुआ था। इस प्राकृतिक आपदा में 670 से ज्यादा लोग मिट्टी के नीचे दब गए हैं। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (International Migration Organization) ने दी है।

पढ़ें :- India-US Trade Deal : व्हाइट हाउस ने अमेरिकी कामगारों और व्यवसायों के लिए 'बड़ी जीत' करार दिया, जानें भारत को क्या होगा नुकसान?

पापुआ न्यू गिनी में हुए भूस्खलन पर संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (International Migration Organization) के प्रमुख सेरहान एक्टोप्राक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मौत का आंकड़ा यमबली गांव और एंगा प्रांत के अधिकारियों के आकलन पर आधारित था कि शुक्रवार के भूस्खलन से 150 से अधिक घर दब गए थे। एक्टोप्राक ने बताया कि हमारा अनुमान है कि 670 से अधिक लोग मिट्टी के नीचे दब गए हैं।

पोर्ट मोरेस्बी में रहने वाले एक्टोप्राक ने यह भी कहा कि मौके पर हालात भयानक हैं क्योंकि जमीन अभी भी खिसक रही है। पानी बह रहा है और वहां पर मौजूद सभी लोगों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि क्रू ने 6 से 8 मीटर (20 से 26 फीट) गहराई में जमीन और मलबे के नीचे जीवित बचे लोगों को खोजने की उम्मीद छोड़ दी है।

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन के प्रमुख ने कहा कि एक समय हलचल भरे रहने वाले गांव से 1,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं। भूस्खलन ने बागानों और पानी की सप्लाई को लगभग पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। मिट्टी के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए लोग लकड़ी, फावड़े, बड़े कृषि कांटे का इस्तेमाल कर रहे हैं।

बता दें कि स्थानीय अधिकारियों ने शुरू में शुक्रवार को भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 100 या उससे अधिक बताई थी। जबकि रविवार तक सिर्फ पांच शव और एक पीड़ित का एक पैर बरामद किया गया है।

पढ़ें :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बीच राज्यसभा से विपक्षी सांसदों का वॉकआउट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...