1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 7 बच्चों की मां पति से तीन लाख रुपये लेकर भांजे के साथ हुई फरार, किया कोर्ट मैरिज, बोली-बच्चों से हमारा कोई लेना देना नहीं…

7 बच्चों की मां पति से तीन लाख रुपये लेकर भांजे के साथ हुई फरार, किया कोर्ट मैरिज, बोली-बच्चों से हमारा कोई लेना देना नहीं…

यूपी के रायबरेली जनपद (Raebareli District) के महराजगंज थाना (Maharajganj Police Station) क्षेत्र के एक गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 7 बच्चों की मां अपने प्रेमी भांजे के साथ पैसे लेकर फरार हो गई है। वहीं परेशान पति ने बच्चों के साथ महराजगंज कोतवाली (Maharajganj Kotwali) पहुंच कर पुलिस को शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

By santosh singh 
Updated Date

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जनपद (Raebareli District) के महराजगंज थाना (Maharajganj Police Station) क्षेत्र के एक गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 7 बच्चों की मां अपने प्रेमी भांजे के साथ पैसे लेकर फरार हो गई है। वहीं परेशान पति ने बच्चों के साथ महराजगंज कोतवाली (Maharajganj Kotwali) पहुंच कर पुलिस को शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव का PDA सिर्फ़ सत्ता पाने का है फ़र्ज़ी नारा, असली PDA तो भाजपा है जो ‘सबका साथ-सबका विकास’ में करती है यकीन: केशव मौर्य

बता दें कि महराजगंज के पूरे अचली गांव निवासी राजकुमार पत्नी लालती और बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर एक फार्म हाउस में माली का काम करते हैं। 2 अगस्त को राजकुमार ने अचली गांव में निर्माणाधीन अपने मकान की छत डलवाने के लिए पत्नी लालती को 3 लाख रुपए नगद देकर घर भेजा और कहा कि गांव जाकर मकान की छत डलवाने की व्यवस्था करना। हम छुट्टी लेकर बच्चों के साथ बाद में आ जाएंगे। एक सप्ताह बाद राजकुमार ने गांव में भाइयों से जानकारी ली कि छत डालने का सामान आया कि नहीं, तब पता चला कि न तो उनकी पत्नी लालती गांव पहुंची और न ही छत डालने के लिए कोई सामान आया।

वहीं यह बात सुनकर परेशान पति ने अपने सगे-संबंधियों को फोन करना शुरू किया तो पता चला कि उसकी पत्नी लालती हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के देवैचा मजरे लाही निवासी उसके 22 वर्षीय भांजे उदयराज के साथ रह रही है। परेशान पति राजकुमार कुछ रिश्तेदारों को लेकर भांजे के घर गया तो पत्नी ने कहा कि हमने भांजे उदयराज (Nephew Udayraj) के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। अब हम इनके साथ ही रहेंगे।

बच्चों की बात करने पर पत्नी ने कहा कि बच्चों से हमारा कोई लेना देना नहीं है। काफी मान मनौव्वल के बाद भी पत्नी ने आने से इंकार कर दिया तो पति राजकुमार ने बच्चों के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उधर महराजगंज कोतवाल जगदीश यादव (Maharajganj Kotwal Jagdish Yadav) का कहना है तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है।

पढ़ें :- आजम खान को एक और बड़ा झटका: जौहर विवि के 38 भवनों पर होगी बुलडोजर की कार्रवाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...