1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Motorola Razr 50 Ultra भारत में लॉन्च, फोन के साथ 10 हजार रुपये डिवाइस मिल रहा फ्री

Motorola Razr 50 Ultra भारत में लॉन्च, फोन के साथ 10 हजार रुपये डिवाइस मिल रहा फ्री

Motorola Razr 50 Ultra Launched in India: मोटोरोला ने अपने नए फोन Motorola Razr 50 Ultra को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन गूगल जेमिनी सपोर्ट के साथ आता है। Razr 50 Ultra को तीन कलर ऑप्शन और सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। वहीं, मोटोरोला के इस फोन को खरीदने पर 10 हजार रुपये के बड्स फ्री में ऑफर किए जा रहे हैं। आइये जानते हैं इस क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन्स और उपलब्धता के बारे में जानते हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Dreame L40 Ultra AE Robot Cleaner : घर का झाड़ू-पोछा करेगा स्मार्ट रोबोट , Dreame L40 Ultra AE और D20 Ultra भारत में लॉन्च

मोटोरोला के फोल्डेबल हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Razr 50 Ultra को 4 इंच के cover LTPO pOLED display के साथ लाया गया है, जिसमें 2,400 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1272×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलती है। फोन के कवर स्क्रीन में  Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन दिया गया है। यह डिवाइस 6.9 इंच LTPO 10 bit फोल्डिंग डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz और निट्स पीक ब्राइटनेस 3,000 है। नया मोटोरोला फोन Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर चलता है। फोन 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 storage के साथ सिंगल वेरिएंट में आता है।

कैमरा की बात करें तो यह फोन 50MP मेन और 50MP टेलीफोटो लेंस के साथ आता है। फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को 4,000mAh बैटरी और 68W चार्जर दिया जाता है। फोन 15W वायरलेस और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। फोन को तीन कलर ऑप्शन Midnight Blue, Spring Green और Panton Peach Fuzz में लाया जा रहा है। इस फोन को गूगल जेमिनी सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।

कीमत की बात करें तो Motorola Razr 50 Ultra को सिंगल वेरिएंट में 99,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। हालांकि, इस फोन को बैंक कार्ड के साथ 5,000 रुपये इंस्टेंट कैशबैक और 5000 रुपये लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी इस फोन को प्री-रिजर्व करने का मौका 10 जुलाई से दे रही है। फोन को ईयरबड्स के साथ 89,999 रुपये में पाया जा सकेगा।

पढ़ें :- Oura Ring 4 : ओरा बताएगी आपकी फिटनेस और दिल का हाल, जानें स्मार्ट सेंसिंग तकनीक और तकनीक
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...