1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संजय गांधी अस्पताल में सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कैंसर यूनिट और मेडो सखी कार्यक्रम का किया उद्घाटन

संजय गांधी अस्पताल में सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कैंसर यूनिट और मेडो सखी कार्यक्रम का किया उद्घाटन

संजय गांधी अस्पताल क्षेत्र की जनता, आसपास के जिलो के लिए जीवन रक्षक साबित हो रहा है। लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है। हृदय रोग यूनिट का संचालन शुरू होने के बाद संजय गांधी अस्पताल में अमेठी के साथ ही आसपास के कई जिलो के मरीजों को कैंसर के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की बड़ी पहल की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अमेठी। संजय गांधी अस्पताल क्षेत्र की जनता, आसपास के जिलो के लिए जीवन रक्षक साबित हो रहा है। लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है। हृदय रोग यूनिट का संचालन शुरू होने के बाद संजय गांधी अस्पताल में अमेठी के साथ ही आसपास के कई जिलो के मरीजों को कैंसर के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की बड़ी पहल की है। गौरतलब हो कि, अमेठी सहित आसपास जनपदों में कैंसर के इलाज की कोई सुविधा नहीं थी। बड़े अस्पताल सिर्फ इलाहाबाद और लखनऊ में उपलब्ध हैं। जिसके कारण सूबे के जरूरतमन्दों को आर्थिक व मानसिक स्तर से कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में संजय गांधी अस्पताल में कैंसर यूनिट का आज उद्घाटन होने से अमेठी जिला स्वास्थ्य सेवाओं में एक कदम आगे बढ़ है ।

पढ़ें :- यूपी विधानसभा सत्र से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले-'जनता के मुद्दों से बचने के लिए वंदे मातरम पर चर्चा कराना चाहती है सरकार...'

“मेडो सखी-एक सामाजिक दायित्व”
कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल के प्रतिनिधि गावों के लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया कराएंगे। कार्यक्रम के संचालित होने की बड़ी उपलब्धि कांग्रेस सांसद अमेठी किशोरी लाल शर्मा ने फीता काट श्री गणेश किया। उन्होंने कहा कि यह दोनों सुविधाएं जहां जिले समेत अन्य जनपदों के लिए वरदान साबित होंगी। मेडो सखी गरीब जनता को स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य के संबंध में जागरूक कर जनता को लाभ दिलाएंगी। कहा कि जिले का यह पहला अस्पताल है जहां कैंसर यूनिट संचालित हो रही है। संजय गांधी अस्पताल हमेशा अमेठी व अन्य जनपदों की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है। सांसद ने कहा कि मेडो सखी जनता को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करेंगे। संसद किशोरी लाल शर्मा, किरण बाला शर्मा संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के प्रशासक मनोज मुट्टू , शर्मिला राय ,सीओओ अवधेश शर्मा , सीएफओ एस के जैन, मैनेजर सुरेश सिंह, मैनेजर अतुल पाठक कैंसर विशेषज्ञ डॉ विनीत नाकरा आदि ने लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। इसके साथ ही क्षेत्र से हजारों की संख्या में महिलाएं एवं कांग्रेस पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल सहित सभ्रांत लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट – कौशल किशारे मिश्र

पढ़ें :- भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय शताब्दी वर्ष समारोह :  सीएम योगी , बोले-संस्कृति में होती है राष्ट्र की आत्मा, ओंकार है सृष्टि का पहला स्वर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...