1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सांसद संजय राउत पीएम मोदी किया तंज, कहा- झोला उठा कर चले जाना चाहिए, रुपए के साथ गिर रही है देश की साख

सांसद संजय राउत पीएम मोदी किया तंज, कहा- झोला उठा कर चले जाना चाहिए, रुपए के साथ गिर रही है देश की साख

शिवसेना (UBT) के सांसद संजय रावत ने रविवार को भारतीय रुपए की गिरती कीमत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम को देश का नेतृत्व करने में असमर्थ बताया। यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, शिवसेना सांसद ने पीएम के उस बयान को याद दिलाया जो उन्होंने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए दिया था।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने रविवार को भारतीय रुपए की गिरती कीमत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम को देश का नेतृत्व करने में असमर्थ बताया। यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, शिवसेना सांसद ने पीएम के उस बयान को याद दिलाया जो उन्होंने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए दिया था। उस बयान में उन्होंने कहा था कि जब रुपया गिरता है तो देश की साख और प्रतिष्ठा भी गिरती है। उन्होंने पीएम पर आरोप लगाया कि वे महंगाई के बजाय चुनावी प्रचार को ज़्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तो सेंचुरी लगेगी।

पढ़ें :- ​गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान कहा प्रधानमंत्री मोदी ने देश की प्रतिष्ठा को किया मजबूत, बिना अवकाश लिए 24 साल तक किया काम

सांसद संजय राउत ने कहा कि मोदी जी कहां हैं? वह पश्चिम बंगाल में हैं, जहां वे ममता बनर्जी को हराने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी कर रहे हैं। पीमए नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में खेला करने की कोशिश कर रहे हैं और इधर रुपए की कीमत लगातार गिर रही है। सांसद राउत ने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव को भारतीय रुपए की गिरती कीमत का कारण मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने दावा किया कि जब से पीएम मोदी ने अपना कार्यकाल शुरू किया है, तब से ही रुपए की कीमत लगातार नीचे गिर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार चुप है और वह चुप ही रहेगी। जिस तरह से भारत की अर्थव्यवस्था लड़खड़ाई है और जिस तरह से रुपया दिन-ब-दिन नीचे गिर रहा है, मुझे लगता है कि नरेंद्र मोदी अब देश का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं रहे। हां आज युद्ध चल रहा है, लेकिन कल तो युद्ध नहीं था। रुपए की गिरावट ठीक उसी समय शुरू हुई थी, जब पीएम मोदी प्रधानमंत्री बने थे। पीएम अभी भी चुनावी प्रचार में व्यस्त हैं और उन्हें रुपए की कोई परवाह नहीं है। मुझे उनसे बस एक ही बात कहनी है मोदी जी अब झोला उठाइए और चले जाइए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...