1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में फर्जी शादी करने वाले जोड़े पर एफआईआर, जांच होने पर भागे 145 युगल

Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में फर्जी शादी करने वाले जोड़े पर एफआईआर, जांच होने पर भागे 145 युगल

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह (Mukhyamantri Samuhik Vivah) समारोह में फर्जी तरीके से शादी करने की कोशिश करने वाली आसमा और जाबिर के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई एडीओ समाज कल्याण (ADO Social Welfare) की तहरीर पर की गई।

By santosh singh 
Updated Date

संभल। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह (Mukhyamantri Samuhik Vivah) समारोह में फर्जी तरीके से शादी करने की कोशिश करने वाली आसमा और जाबिर के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई एडीओ समाज कल्याण (ADO Social Welfare) की तहरीर पर की गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर थाने से ही जमानत देकर छोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पढ़ें :- जयपुरिया संस्थान के 30वां दीक्षांत समारोह में 358 छात्रों को डिप्लोमा और दो शोधार्थियों को फैलोशिप से किया गया सम्मानित

रविवार को श्रीमति सुखदेवी इंटर काॅलेज (Smt. Sukhdevi Inter College) के मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह (Mukhyamantri Samuhik Vivah)  समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें गलत तरीके से शादी करने की कोशिश कर रहे एक जोड़े को मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार (Chief Development Officer Ashwani Kumar) ने मौके से पकड़ लिया था। पकड़े गए जोड़े को पुलिस को हवाले कर दिया गया था।

युवक के साथ शादी करने की कोशिश करने वाली महिला पहले से ही शादीशुदा थी। पति से विवाद के कारण वह मायके में रह रही थी। बिना तलाक दिए वह दूसरी शादी करने जा रही थी। ससुर की शिकायत पर सीडीओ ने दोनों पकड़ा था। फर्जी जोड़े के पकड़ में आते ही मौके से एक के बाद एक 145 जोड़े भाग निकले थे। यहां 335 जोड़ों की शादी होनी थी, लेकिन इस कार्रवाई के बाद महज 190 जोड़ों की शादी ही हो पाई। सीडीओ के निर्देश पर एडीओ समाज कल्याण हरवीर सिंह ने फर्जी जोड़े के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी।

सीओ दीप कुमार पंत (CO Deep Kumar Pant) ने बताया कि मामले में फर्जी तरीके से शादी करने की कोशिश करने वाली महिला आसमा निवासी गांव सोंहत थाना सैदनगली और युवक जाबिर निवासी रामनगर थाना असमौली जनपद संभल के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- Lucknow Gaming Zone Fire :  लखनऊ भीषण आग में जान बचाने के लिए ग्रिल पकड़ लटका , फिर जमीन पर आकर गिरा शख्स
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...