1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि ने शोकग्रस्त परिवार से की मुलाकात, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि ने शोकग्रस्त परिवार से की मुलाकात, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

नगर पालिका अध्यक्ष ने शोकग्रस्त परिवार से की मुलाकात, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी स्व. अशोक प्रजापति के 19 वर्षीय पुत्र विकास प्रजापति के असामयिक निधन की जानकारी मिलते ही गुरुवार को वार्ड संख्या 2 स्थित बिस्मिल नगर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

पढ़ें :- पीएम मोदी AI पर बहुत बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन असल में उन्हें इससे लगता है डर: सुप्रिया श्रीनेत

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम शुभम उर्फ विकास ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह करीब 7 बजे उसकी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे लोगों में सभासद रशीद कुरैशी, अनिल जायसवाल, प्रमोद पाठक, सूरज दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- 101 बटुकों पर पुष्पवर्षा और तिलक करना डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की राजनीति, इससे नहीं धुल सकता योगी सरकार का पाप : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...