1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पालिका अध्यक्ष बोले—स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी, योगा परिवार संग किया श्रमदान

पालिका अध्यक्ष बोले—स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी, योगा परिवार संग किया श्रमदान

पालिका अध्यक्ष बोले—स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी, योगा परिवार संग किया श्रमदान

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::  ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ के तहत चल रहे “एक घंटा, एक दिन, एक साथ” कार्यक्रम में सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी व योगा परिवार नौतनवा ने दोमुहान स्थित छठ घाट पर श्रमदान किया। दोनों ने संयुक्त रूप से एक घंटे तक सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

पढ़ें :- अचानक 'अरबपति' बना बिहार का गरीब परिवार, खाते में अरबों का बैलेंस देख उड़े होश, जानें क्या है पूरा सच

अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह अभियान किसी एक का नहीं बल्कि हम सबका है। जब तक हम सभी मिलकर इसका हिस्सा नहीं बनेंगे, तब तक कोई भी प्रयास सफल नहीं होगा।

योगा परिवार के संरक्षक नंदलाल जायसवाल ने कहा कि हमें शपथ लेनी चाहिए कि न तो खुद गंदगी करेंगे और न ही दूसरों को करने देंगे। यही सच्ची सफाई अभियान की सफलता होगी।

इस अवसर पर सभासद अनिल मद्धेशिया, योगा अध्यक्ष मदन जायसवाल, योग प्रशिक्षक राम नरेश यादव, ग्राम प्रधान सजय मद्धेशिया समेत बड़ी संख्या में योगा परिवार और नगर के लोग मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft Case : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, यूपी सरकार व ट्रस्ट से जवाब मांगा, SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...