1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Murder: रायबरेली में पति ने दोस्तोंं के साथ दारु पार्टी करने के बाद पत्नी की हत्या कर दी, गैंगरेप का आरोप

Murder: रायबरेली में पति ने दोस्तोंं के साथ दारु पार्टी करने के बाद पत्नी की हत्या कर दी, गैंगरेप का आरोप

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पति पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहले पहले गैंगरेप करने और उसके बाद उसकी हत्या करने का आरोप है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पति पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहले पहले गैंगरेप करने और उसके बाद उसकी हत्या करने का आरोप है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ें :- 'सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं...' मोहम्मद शमी ने भावुक पोस्ट के साथ टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रायबरेली में बरछावां कोतवाली क्षेत्र के चुरुवा गांव में शनिवार देर शाम ग्रामीण और ुलिस के बीच जमकर बहस हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गांव के रहने वाले जीतू सिंह की दो साल पहले उत्तराखंड की रहने वाली चांदनी के साथ लव मैरिज हुई थी। आरोप है कि जीहू शराब पीने का आदी है। जीतू ने अपने पांच दोस्तों को घर पर बुलाया और दारु पार्टी की। आरोप है कि इसके बाद दोस्तों ने उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप किया।

पढ़ें :- गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाका, एक घायल, जांच जुटी फॉरेंसिक टीम

ग्रमीणों का कहना है कि मामले को छुपाने के लिए पति ने उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों ने जब इसकी सूचना पुलि को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...