HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कातिल साहिल को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर उठी मांग लोग बोले- अब नो ट्रायल, सीधा जजमेंट, करो एनकाउंटर

कातिल साहिल को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर उठी मांग लोग बोले- अब नो ट्रायल, सीधा जजमेंट, करो एनकाउंटर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में 16 साल की लड़की की चाकू से गोदकर बीच सड़क पर हत्या करने वाले आरोपी साहित को दिल्ली पुलिस (Delhi Police)  ने वारदात के कुछ घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में 16 साल की लड़की की चाकू से गोदकर बीच सड़क पर हत्या करने वाले आरोपी साहित को दिल्ली पुलिस (Delhi Police)  ने वारदात के कुछ घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के पीएम नेतन्याहू से की बात, कहा-भारत शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के फास्ट एक्शन पर लोग सोशल मीडिया पर तारीफ कर रहे हैं। एक यू​जर्स ने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली पुलिस ने बहुत ही कम समय में कातिल साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। बहुत अच्छा। अब नो ट्रायल, सीधा जजमेंट, उसका एनकाउंटर करो। सारे सुबूत भी मौजूद हैं।

साक्षी के हत्यारे साहिल को बुलंदशहर से गिरफ़्तार किया गया। इसी ने साक्षी को 40 बार चाकूओं से गोदकर हत्या की थी, अब इसका एनकाउंटर encounter करो या फिर फांसी दो इससे कम की सजा बर्दाश्त नहीं, बहुत हो गया फ़र्ज़ी Secularism इस देश में ।

लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे लेकिन कबसे जानते थे यह जांच का विषय है। हमारे पास अभी ज़्यादा जानकारी नहीं आई है, हम इसमें जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। 6 टीमें जांच के लिए बनाई गई है। अपराधी को पकड़ने की कोशिश जारी है। चाकू से 20 से ज़्यादा वार किए गए हैं: शहाबाद हत्या मामले पर राजा बंथिया, ADCP आउटर-नॉर्थ, दिल्ली

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। शनिवार को उनके बीच झगड़ा हुआ था. रविवार को लड़की अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी। जब लड़के ने उसे रास्ते में रोका और उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम से ही पुष्टि होगी कि उस पर कितनी बार चाकू से वार किया गया। लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर शाहबाद डेयरी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इतना डराने वाला केस कभी नहीं देखा

इस मामले का दिल्ली महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैंने इतना डराने वाला केस कभी नहीं देखा। दिल्ली महिलाओं और बच्चियों के लिए बहुत ही असुरक्षित और असंवेदनशील है। जिस दिन इस देश की पुलिस व्यवस्था सुधर जाएगी उस दिन किसी की हिम्मत नहीं होगी कि किसी भी महिला या बच्ची के खिलाफ कुछ भी कर जाए। आज जो हो रहा है वे पूरी तरह से कानून व्यवस्था की असफलता को दर्शाता है।

पढ़ें :- कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा-रोम की संस्कृति में पले-बढ़े बर्दाश्त नहीं कर पा रहे राम मंदिर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...