1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. BJP आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाकर और सत्ता आना चाहती है, ताकि जल,जंगल, जमीन लूटकर अमीरों को बांट सके : मल्लिकार्जुन खरगे

BJP आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाकर और सत्ता आना चाहती है, ताकि जल,जंगल, जमीन लूटकर अमीरों को बांट सके : मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव में हजारीबाग में जनसभा को सबोधित करते हुए कहा इस चुनाव प्रचार में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय अमित शाह और बहुत से केंद्रीय मंत्री और अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री यहां घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी BJP का मकसद है कि आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाना और झारखंड में सत्ता बनाना।

By santosh singh 
Updated Date

हजारीबाग। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव में हजारीबाग में जनसभा को सबोधित करते हुए कहा इस चुनाव प्रचार में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय अमित शाह और बहुत से केंद्रीय मंत्री और अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री यहां घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी BJP का मकसद है कि आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाना और झारखंड में सत्ता बनाना। उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मैं कहना चाहता हूं कि आप यहां से INDIA गठबंधन की सरकार को नहीं हटा सकते।

पढ़ें :- Hockey Junior Asia Cup 2026 : भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले -प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों के योगदान को बताया प्रेरणादायी

मल्लिकार्जुन खरगे ( Mallikarjun Kharge) ने कहा कि मोदी जी सिर्फ झूठ बोलते हैं। वे OBC, SC, ST और आदिवासियों की बात तो करते हैं,लेकिन जब सोरेन सरकार ने 2022 में OBC आरक्षण 14 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी , SC के लिए 10-12 फीसदी और ST के लिए 26-28 फीसदी दिया था। वह अभी भी वहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी, अगर आप OBC, SC, ST और आदिवासियों के हमदर्द हैं तो आपने इसे पास क्यों नहीं किया?

पढ़ें :- Under-18 Asia Cup : कोरिया को हराकर भारतीय युवा महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य

उन्होंने कहा कि BJP झूठ बोलकर सत्ता में आती है और गरीबों को सताती है, इसलिए इनसे दूर रहिए। यह कांग्रेस पार्टी की कॉपी करती है। कर्नाटक में हम ‘भाग्य लक्ष्मी’ योजना लेकर आए, जिसमें महिलाओं को 2 हजार रुपए मिल रहा है। इसकी नकल मोदी जी हर जगह कर रहे हैं, क्योंकि इनके पास खुद का कोई रोडमैप नहीं है। यह लोग जल ,जंगल, जमीन लूटकर अमीरों को बांटते रहेंगे। BJP का मकसद आदिवासी वर्ग के अधिकारों को छीनकर, उनके जल-जंगल-जमीन पूंजीपतियों को सौंप देना है। लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे।

हमने जनता को जो भी गारंटी दी हैं, वे सभी हम पूरी करेंगे। मैं आपको इससे जुड़ी कुछ बातें आपको बताना चाहता हूं कि कर्नाटक में गरीबों को मदद देने वाली स्कीम के लिए 52 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। इसमें अब तक 24 हजार 17 करोड़ रुपए खर्च हुआ है।

गृहज्योति योजना के बजट में 9 हजार 657 करोड़ रुपए आवंटित किए, जिसमें 5 हजार 164 करोड़ रुपए खर्च हुआ है। महिलाओं को फ्री बस सुविधा देने वाली शक्ति स्कीम के लिए हमने 5 हजार 15 करोड़ रुपए दिए, जिसमें अभी तक 2 हजार 709 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। गृहलक्ष्मी योजना के माध्यम से हम घर की महिला मुखिया को हर महीने 2000 रुपए दे रहे हैं, जिसका बजट 28 हजार 608 करोड़ दिया, जिसमें 13,451 करोड़ रुपए खर्च हुआ।

हमने अन्न भाग्य का बजट 8,080 करोड़ रुपए का बजट दिया, जिसमें हमने 2,582 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। युवा निधि के लिए हमने 650 करोड़ रुपए का बजट रखा है, जिसमें करीब 108 करोड़ रुपए खर्च हुआ है। हमें झूठ बोलने की आदत नहीं है। हम जो करते हैं, वह कर दिखाते हैं और आगे भी हम अपना वादा पूरा करेंगे।

पढ़ें :- भारत ने मेंस अंडर-18 एशिया कप में जीता सोना, आशीष की हैट्रिक की बदौलत के फाइनल में जापान को रौंदा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...