1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. छठ पूजा के लिए दिल्ली सरकार ने की है विशेष तैयारी, 10 साल बाद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में बनाए जा रहे 1000 छठ घाट : सीएम आतिशी

छठ पूजा के लिए दिल्ली सरकार ने की है विशेष तैयारी, 10 साल बाद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में बनाए जा रहे 1000 छठ घाट : सीएम आतिशी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार छठ पूजा की तैयारियों को लेकर एक प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा, छठ पर्व की आज से नहाय खाय के साथ शुरुआत हो जायेगी और पूर्वांचली भाई-बहन आज से अपने व्रत की शुरुआत करेंगे। एक समय ऐसा था जब दिल्ली में रहने वाले हमारे पूर्वांचली भाई-बहनों को छठ पर्व मनाने के लिए ट्रेन और बसों में भर भर कर अपने गांव जाना पड़ता था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार छठ पूजा की तैयारियों को लेकर एक प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा, छठ पर्व की आज से नहाय खाय के साथ शुरुआत हो जायेगी और पूर्वांचली भाई-बहन आज से अपने व्रत की शुरुआत करेंगे। एक समय ऐसा था जब दिल्ली में रहने वाले हमारे पूर्वांचली भाई-बहनों को छठ पर्व मनाने के लिए ट्रेन और बसों में भर भर कर अपने गांव जाना पड़ता था।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

लेकिन मुझे खुशी है कि पिछले 10 साल में जब से दिल्ली में AAP सरकार बनी है तब से इस छठ के महापर्व को बहुत धूमधाम से दिल्ली में मनाया जाता है ताकि जो लोग दिल्ली में काम करते हैं उन्हें अपने इस त्योहार को मनाने के लिए दिल्ली छोड़ना ना पड़े क्योंकि दिल्ली पूर्वांचली भाई-बहनों का भी घर है। इस बार भी दिल्ली में छठ पर्व का भव्य आयोजन किया जा रहा है और 7 तारीख को दिल्ली में छुट्टी की घोषणा की जा रही है।

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, अरविंद केजरीवाल जी के CM बनने से पहले दिल्ली में 60 छठ घाट होते थे लेकिन आज 10 साल बाद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में 1000 छठ घाट दिल्ली में बनाए जा रहे हैं। इन छठ घाटों पर आयोजन दिल्ली सरकार करवाती है। घाट बनाने, पानी का इंतज़ाम करने, Medical सुविधा, Doctors का इंतज़ाम आदि सभी काम दिल्ली सरकार के विभाग करते हैं। दिल्ली सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि पूर्वांचली भाई-बहनों को पूजा करने के लिए अपने घर से 1 किलोमीटर से ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा।

 

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...