1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. चुनाव आयोग ने IPS संजय वर्मा को महाराष्ट्र का नया DGP नियुक्त किया

चुनाव आयोग ने IPS संजय वर्मा को महाराष्ट्र का नया DGP नियुक्त किया

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) के बीच मंगलवार को नए डीजीपी का कार्यभार IPS संजय वर्मा को सौंपा दिया है। आईपीएस संजय वर्मा (IPS Sanjay Verma) को केंद्रीय चुनाव आयोग (Central Election Commission) ने महाराष्ट्र के नए पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है। आईपीएस संजय वर्मा (IPS Sanjay Verma)  1990 बैच के पुलिस अधिकारी हैं।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) के बीच मंगलवार को नए डीजीपी का कार्यभार IPS संजय वर्मा को सौंपा दिया है। आईपीएस संजय वर्मा (IPS Sanjay Verma) को केंद्रीय चुनाव आयोग (Central Election Commission) ने महाराष्ट्र के नए पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है। आईपीएस संजय वर्मा (IPS Sanjay Verma)  1990 बैच के पुलिस अधिकारी हैं। वह महाराष्ट्र में वर्तमान में कानून और तकनीकी के डीजी के रूप में कार्यरत हैं। वह अप्रैल 2028 में सेवानिवृत्त पुलिस सेवा से रिटायर होंगे। पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र डीजीपी पद के लिए जिन आईपीएस अधिकारियों के नाम सुर्खियों में था, उनमें वे सबसे ऊपर चल रहे थे।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

डीजीपी रश्मि शुक्ला (DGP Rashmi Shukla) को हटाए जाने के बाद ईसीआई (ECI) ने राज्य सरकार से महाराष्ट्र कैडर के तीन सबसे वरिष्ठ आईपीएस के नाम मांगे थे, जिनमें वर्मा एक थे। अन्य दो वरिष्ठ अधिकारी संजीव कुमार सिंघल और उनके बैचमेट रितेश कुमार इस रेस में शामिल थे। बता दें कि DGP किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में सर्वोच्च रैंकिंग वाला IPS अधिकारी होता है। वह पुलिस बल के प्रशासन और प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होता है।

EC से रश्मि शुक्ला को हटाने की हुई थी मांग

दरअसल, डीजीपी रश्मि शुक्ला (DGP Rashmi Shukla)  को लेकर सियासी दलों के बीच पिछले कुछ समय से माहौल गर्म था। कांग्रेस के बाद शिवसेना के ठाकरे गुट ने भी चुनाव आयोग को पत्र लिखकर उन्हें हटाने की मांग की थी। कांग्रेस ने रश्मि शुक्ला की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग (Election Commission)से उन्हें महानिदेशक पद से हटाने की मांग की थी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने उन पर आरोप लगाया था कि वह बीजेपी के आदेश पर सरकार के लिए काम कर रहे हैं।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...