1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Maharashtra Assembly Elections 2024 :  चुनावी दंगल के बीच शरद पवार ने दिए संन्यास के संकेत, बोले- कहीं तो रुकना पड़ेगा

Maharashtra Assembly Elections 2024 :  चुनावी दंगल के बीच शरद पवार ने दिए संन्यास के संकेत, बोले- कहीं तो रुकना पड़ेगा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) के बीच एनसीपी एसपी प्रमुख शरद पवार (NCP SP chief Sharad Pawar) ने ऐसे संकेत दिए हैं कि वे अब कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा कि कहीं तो रुकना पड़ेगा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शरद पवार (Sharad Pawar) का यह बड़ा बयान सामने आया है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) के बीच एनसीपी एसपी प्रमुख शरद पवार (NCP SP chief Sharad Pawar) ने ऐसे संकेत दिए हैं कि वे अब कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा कि कहीं तो रुकना पड़ेगा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शरद पवार (Sharad Pawar) का यह बड़ा बयान सामने आया है। शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा कि ‘मैं कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता। चुनाव को लेकर मुझे अब रुकना चाहिए और नई पीढ़ी को आगे आना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता शरद पवार (Sharad Pawar)ने कहा कि अब तक 14 बार चुनाव लड़ा हूं, सत्ता नहीं चाहिए, बस समाज के लिए काम करना चाहता हूं।

पढ़ें :- राहुल गांधी का बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, जो उनकी अराजकतावादी और विभाजनकारी मानसिकता को करता है उजागर: नितिन नवीन

शरद पवार (Sharad Pawar) ने अपने बारामती दौरे के दौरान कहा कि मैं सत्ता में नहीं हूं। मैं राज्यसभा में हूं। मेरे पास अभी भी डेढ़ साल का वक्त बाकी है। डेढ़ साल बाद मुझे सोचना होगा कि राज्यसभा जाऊं या नहीं। लोकसभा तो मैं नहीं लड़ूंगा। कोई भी चुनाव नहीं लड़ूंगा। कितने चुनाव लड़े जाएं? अब तक 14 चुनाव हो चुके हैं। आपने एक बार भी घर नहीं बैठाया मुझे। हर बार मुझे निर्वाचित कर रहे हैं तो कहीं तो थमना ही चाहिए। मैंने इस सूत्र पर काम करना शुरू कर दिया है कि नई पीढ़ी को अब आगे आना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...