बिहार की फेमस लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) का निधन हो गया है। शारदा सिन्हा ने दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली। लोक गायिका शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में निधन हो गया।
Singer Sharda Sinha passes away: बिहार की फेमस लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) का निधन हो गया है। शारदा सिन्हा ने दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली। लोक गायिका शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में निधन हो गया।
4 नवंबर को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। हाल ही में शारदा सिन्हा के पति बृज किशोर सिन्हा का भी निधन हो गया था। जिसके बाद से वह सदमे में थीं। जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई।
शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) की तबियत बिगड़ने पर 22 अक्टूबर को दिल्ली एम्स में भर्ती थी। शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) को विशेष डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में रखा गया था। फेमस लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) के छठ गानों के बिना अधूरा है। 4 अक्टूबर को शारदा सिन्हा का अंतिम छठ गीत यूट्यूब पर रिलीज किया गया था।
केद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दी श्रद्धांजलि
छठ महापर्व को अपनी मधुर आवाज़ से सजाने वाली, हमारी संस्कृति की मर्मस्पर्शी गायिका, शारदा सिन्हा जी अब हमारे बीच नहीं रहीं।
उनका योगदान हमारी लोक संस्कृति के लिए अमूल्य है, उनकी आवाज़ हर आस्था और हर पर्व में सजीव रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस कठिन समय…पढ़ें :- Femina Miss India 2026 61st Edition : गोवा की सुंदरी साध्वी सतीश सैल ने अपनी सहजता और प्रभावशाली उत्तरों से जजों को किया मंत्रमुग्ध, जीता खिताब
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) November 5, 2024
छठ महापर्व को अपनी मधुर आवाज़ से सजाने वाली, हमारी संस्कृति की मर्मस्पर्शी गायिका, शारदा सिन्हा जी अब हमारे बीच नहीं रहीं. उनका योगदान हमारी लोक संस्कृति के लिए अमूल्य है, उनकी आवाज़ हर आस्था और हर पर्व में सजीव रहेगी. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस कठिन समय में सहनशक्ति प्रदान करे. शारदा जी, आपकी यादें और गीत हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे. श्रद्धांजलि
बिहार की गौरव व सुप्रसिद्ध लोक गायिका श्रीमती शारदा सिन्हा जी विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही है। आज नई दिल्ली में उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ की जानकारी ली।
छठ महापर्व के पावन अवसर कर शारदा सिन्हा जी की कमी महसूस हो रही है , जब बचपन से हम सब छठ के लोक गीत सुना करते थे। शारदा…— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) November 4, 2024
पढ़ें :- बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला, बोले- कांग्रेस का प्रधानमंत्री पर हमले इतिहास रहा है, वह बार-बार संवैधानिक पद का करती है अपमान