1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Nairobi Gas Plant Big Explosion : राजधानी नैरोबी में गैस संयंत्र में बड़ा धमाका, 3 की मौत, 200 से अधिक लोग घायल

Nairobi Gas Plant Big Explosion : राजधानी नैरोबी में गैस संयंत्र में बड़ा धमाका, 3 की मौत, 200 से अधिक लोग घायल

केन्या की राजधानी नैरोबी में एक गैस संयंत्र में उस समय बड़ा धमाका हो गया जब गैस से लदे एक ट्रक में विस्फोट हो गया और आग लग गई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nairobi Gas Plant Big Explosion : केन्या की राजधानी नैरोबी में एक गैस संयंत्र में उस समय बड़ा धमाका हो गया जब गैस से लदे एक ट्रक में विस्फोट हो गया और आग लग गई। जिससे हादसे में घर और गोदाम जल गए। घटना में  200 से अधिक लोग घायल हो गए और कम से कम तीन की मौत हो गई और अधिकारियों को मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घायलों को राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने कहा कि तेल मंत्री खुद कह चुके हैं कि वे एपस्टीन के दोस्त हैं,इसके बाद सदन में शुरू हो गया हंगामा

खबरों के मुताबिक, गैस संयंत्र रिहायशी इलाके में स्थित था, जिससे धमाके का असर ज्यादा हुआ। हालांकि, सुबह होने तक आग पर काबू पा लिया गया।

सरकार के प्रवक्ता इसहाक मावौरा ने कहा कि अज्ञात पंजीकरण संख्या वाले और गैस से लदे एक ट्रक में विस्फोट हो गया, जिससे भीषण आग लग गई। एक उड़ता हुआ गैस सिलेंडर ओरिएंटल गोदाम से टकराया, जिससे कपड़ों और वस्त्रों का कारोबार करने वाला गोदाम जलकर खाक हो गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...