1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नरेश टिकैत बोले- भारत रत्न देने से काम नहीं चलेगा, सरकार को अन्नदाता की समस्याओं का करना होगा समाधान , 16 को देश में किसान लॉकडाउन

नरेश टिकैत बोले- भारत रत्न देने से काम नहीं चलेगा, सरकार को अन्नदाता की समस्याओं का करना होगा समाधान , 16 को देश में किसान लॉकडाउन

भारतीय किसान यूनियन (BKU) के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत (Naresh Tikait) ने कहा कि रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह (RLD President Jayant Singh) भाजपा के साथ ही हैं, अब उन्हें किसानों का फैसला करा देना चाहिए। अगर वह किसानों का फैसला नहीं करा पाए तो नुकसान होगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (BKU) के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत (Naresh Tikait) ने कहा कि रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह (RLD President Jayant Singh) भाजपा के साथ ही हैं, अब उन्हें किसानों का फैसला करा देना चाहिए। अगर वह किसानों का फैसला नहीं करा पाए तो नुकसान होगा। सरकार भी समझ लें कि सिर्फ भारत रत्न (Bharat Ratna) देने से काम नहीं चलेगा, अन्नदाता की समस्याओं का समाधान करना होगा।

पढ़ें :- यूपी में एक बजे तक 35.73 फीसदी मतदान, अमरोहा अव्वल तो मथुरा रहा फिसड्डी

पंजाब में चल रहे घटनाक्रम पर बुधवार को पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि जयंत सिंह भाजपा के साथ गए थे। अब उन्हें देश के किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए आगे आना चाहिए। अगर वह समाधान नहीं करा पाए तो बात उल्टी भी पड़ सकती है।

उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को किसान लॉकडाउन है। पूरे देश का किसान एक है। सरकार पंजाब या हरियाणा के किसानों को अकेला समझने की भूल न करें। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह (Former Prime Minister Chaudhary Charan Singh) को भारत रत्न (Bharat Ratna) दिए जाने के सवाल पर टिकैत ने कहा कि सिर्फ भारत रत्न से किसानों का काम नहीं चलेगा। गन्ने का मुद्दा, एमएसपी और अन्य मुद्दे हैं। सरकार को यह समझना चाहिए कि किसान ही देश का पेट भरता है। किसान आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं है। पूरे देश के किसानों की निगाह दिल्ली पर है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...