1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा का हिमांशु भैरहवां में भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार

नौतनवा का हिमांशु भैरहवां में भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार

नौतनवा का हिमांशु भैरहवां में भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो सोनौली महराजगंज :: नेपाल के जिला रुपन्देही के सिद्धार्थनगर नगरपालिका वार्ड नं.1 डण्डा इलाका में सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल द्वारा एक विशेष चेकिंग के दौरान अवैध मुद्रा के साथ भारतीय सीमा के नौतनवा कस्बा निवासी हिमांशु अग्रवाल को हिरासत में लिया है।

पढ़ें :- सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की इंस्टाग्राम पर दिखाई पहली झलक, जानें क्या कहा?

सोनौली बार्डर से सटे नेपाल के बेलहिया सीमा की ओर से भैरहवा आ रहे एक नेपाली नम्बर के स्कूटी (लु ५४ प ९७७४) सवार व्यक्ति को पुलिस टीम ने रोका। जांच के दौरान उसके पास से कुल रु. ४,०९,०२४ (चार लाख नौ हजार चौबीस रुपये) की अवैध नकदी बरामद की गई, जिसमें भारतीय मुद्रा ₹२,४०,२९० और नेपाली मुद्रा रु. २४,५६० शामिल है।

पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम हिमांशु अग्रवाल, निवासी घनश्यामनगर, नौतनवा, जिला महराजगंज (भारत) बताया। जब उससे उक्त मुद्रा के स्रोत के बारे में पूछा गया, तो वह कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका।

रुपन्देही के सशस्त्र प्रहरी बल,नेपाल न.२७ गण हे.क्वा. रुपन्देही प्रहरी नायब उपरीक्षक मोहन न्यौपाने ने बताया कि बरामद नकदी, स्कूटी तथा आरोपी भारतीय नागरिक को आगे की जांच व कार्यवाही हेतु राजस्व अनुसन्धान कार्यालय बुटवल को सौंप दिया गया है।

नेपाल के भैरहवा से महेश गुप्ता की रिपोर्ट 

पढ़ें :- यूपी में 1 से 20 नवंबर तक VB-G RAM G योजना के कार्य बंद, जानें- क्यों लिया गया फैसला

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...