1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Navratri fast special food: नवरात्रि व्रत में खाने के लिए बनाएं अरबी या घुईयां फ्राई

Navratri fast special food: नवरात्रि व्रत में खाने के लिए बनाएं अरबी या घुईयां फ्राई

व्रत में सिर्फ आलू खाने का मन न हो या बोर हो जाए तो अरब या घुइयां की फलाहार फ्राई बनाकर खा सकते है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

9 अप्रैल से नवरात्रि शुरु हो रहे है। नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रुपों की पूजा अर्चना और व्रत उपवास रखा जाता है। कई लोग नौ दिनों तक सिर्फ फलाहार खा कर माता की पूजा और व्रत करते है।

पढ़ें :- दुग्ध उत्पादन में देश में यूपी नंबर वन, 2024-25 में उत्पादन 388 लाख मीट्रिक टन पार

व्रत में सिर्फ आलू खाने का मन न हो या बोर हो जाए तो अरब या घुइयां की फलाहार फ्राई बनाकर खा सकते है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

अरबी या घुईयां फ्राई बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

अरबी फ्राई बनाने की सामग्री
250 ग्राम अरबी
एक चम्मच देसी घी
एक चौथाई चम्मच अजवाइन
दो चम्मच नींबू का रस
एक चौथाई चम्मच काली मिर्च
आधा चम्मच जीरा पाउडर
बारीक कटी हरी धनिया के पत्ते

अरबी या घुईयां फ्राई बनाने का ये है तरीका

पढ़ें :- होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की 271 वीं जयंती जयंती पर स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर लखनऊ में होंगे विशेष कार्यक्रम

अरबी फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले अरबी को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। फिर कूकर में अरबी को डालें और साथ में थोड़ा पानी डालकर सीटी लगाएं। दो से तीन सीटी में जब अरबी पक जाए। गैस बंद कर दें। कूकर का ढक्कन खोल दें। फिर अरबी को ठंडा हो जाने दें। सारी अरबी के छिलके को उतार दें और छोटे गोल टुकड़ों में काट दें। अब पैन में देसी घी या मूंगफली का तेल डालें।

इसमे अजवाइन डालकर चटकाएं। साथ में बारीक कटी हरी मिर्च डालें। अरबी के टुकड़े डालें और तेज फ्लेम पर भूनें। साथ में जीरा पाउडर, बारीक कटी हरी धनिया और नींबू का रस डाल दें। सेंधा नमक या व्रत वाला नमत डालकर मिक्स करें और बस तैयार है टेस्टी अरबी फ्राई। इसे प्लेन या फिर फलाहारी पराठे के साथ मिलाकर खाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...