1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Nepal News : पोखरा से काठमांडू जा रही भारतीय यात्री बस नदी में गिरी, 11 की मौत, 40 यात्री सवार थे, बचाव कार्य जारी

Nepal News : पोखरा से काठमांडू जा रही भारतीय यात्री बस नदी में गिरी, 11 की मौत, 40 यात्री सवार थे, बचाव कार्य जारी

नेपाल (Nepal) से 40 यात्रियों को ले जा रही एक भारतीय बस (Indian Bus) के नदी में गिरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर (Gorakhpur) से यात्रियों को लेकर नेपाल गई एक भारतीय बस शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई।

By santosh singh 
Updated Date

काठमांडू । नेपाल (Nepal) से 40 यात्रियों को ले जा रही एक भारतीय बस (Indian Bus) के नदी में गिरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर (Gorakhpur) से यात्रियों को लेकर नेपाल गई एक भारतीय बस (Indian Bus) शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई। बस पोखरा (Pokhara) से काठमांडू (Kathmandu) जा रही थी। रास्ते में बस तनहुन के अबुखैरेनी (Abukhareni) के पास मार्सयांगडी नदी (Marsyangdi River) में गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार अब तक 11 की मौत होने की खबर है।

पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

तनहुन के एसपी बीरेंद्र शाही (SP Birendra Shahi) ने बताया कि मार्सयांगडी अंबुखैरेनी ग्रामीण नगर पालिका (Marsyangdi Ambukhareni Rural Municipality) के वार्ड नंबर 2 स्थित ऐन पहरा के पास बस नदी में गिर गई। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी (Inspector Abu Khaireni) मौके पर पहुंच गए हैं। सेना और सशस्त्र बलों को सूचित कर दिया गया है। बस का नंबर यूपी एफटी 7623 (Bus Number UP FT 7623) बताया जा रहा है। आगे की जानकारी का इंतजार है।

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...