1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. New BJP Chief: ‘दक्षिण की सुषमा स्वराज’ होंगी भाजपा की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष! जानिए दग्गुबाती पुरंदेश्वरी के बारे में

New BJP Chief: ‘दक्षिण की सुषमा स्वराज’ होंगी भाजपा की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष! जानिए दग्गुबाती पुरंदेश्वरी के बारे में

New BJP Chief: देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी यानी भाजपा मार्च के मध्य तक अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। यह फैसला पार्टी के संगठनात्मक चुनावों के बाद लिया जाएगा। जिसमें भाजपा एक नए अध्याय को लिखने की तैयारी में है। पहली बार भाजपा की कमान एक महिला नेता के हाथों में हो सकती है।

By Abhimanyu 
Updated Date

New BJP Chief: देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी यानी भाजपा मार्च के मध्य तक अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। यह फैसला पार्टी के संगठनात्मक चुनावों के बाद लिया जाएगा। जिसमें भाजपा एक नए अध्याय को लिखने की तैयारी में है। पहली बार भाजपा की कमान एक महिला नेता के हाथों में हो सकती है।

पढ़ें :- PM मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष के विवादित बयान से बढ़ा सियासी पारा, BJP ने कहा-यह जुबान का फिसलना नहीं

दरअसल, भाजपा वर्तमान समय में 13 से अधिक राज्यों में संगठनात्मक चुनाव में व्यस्त है। सूत्रों की मानें तो भाजपा के नए अध्यक्ष का चुनाव आंतरिक सहमति से किया जाएगा। पार्टी के इतिहास में पहली बार किसी महिला को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। चर्चा है कि भाजपा दक्षिण भारत से किसी को यह जिम्मेदारी दे सकती है। जिसके लिए महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोयंबटूर विधायक वनथी श्रीनिवासन और आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं।

हालांकि, 66 साल की दग्गुबाती पुरंदेश्वरी की दावेदारी इस पद के लिए सबसे अधिक है। भाषण के कारण तुलनापुरंदेश्वरी को ‘दक्षिण की सुषमा स्वराज’ के नाम से भी जाना जाता है। पांच भाषाओं में प्रवीणता के कारण उन्हें भाजपा के समर्थकों में व्यापक स्वीकृति प्राप्त है। उन्होंने 2014 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दमन थामा था। संगठनात्मक मामलों में पुरंदेश्वरी का महत्वपूर्ण अनुभव है। इस समय वह आंध्र प्रदेश में भाजपा की अध्यक्ष हैं और एक तेज-तर्रार महिला नेता के रूप में जानी जाती हैं।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा के नए अध्यक्ष का चयन 50-70 वर्ष के आयु वर्ग में होगा। जिसकी वजह से हरियाणा के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर रेस से बाहर हो सकते हैं। इस रेस में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल बताए जा रहे हैं। यूपी, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और गुजरात में अगले कुछ वर्षों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिनको ध्यान में रखकर पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर विचार कर रही है।

पढ़ें :- Lucknow News: लखनऊ में बदला स्कूलों का समय, अब प्री-प्राईमरी से कक्षा 8 तक के बच्चों को इतने बजे होगी छुट्टी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...