1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ‘PAK आतंकवाद का नया चेहरा, भारत में रह रहीं 5 लाख से ज्यादा पाकिस्तानी लड़कियां…’ BJP सांसद का बड़ा बयान

‘PAK आतंकवाद का नया चेहरा, भारत में रह रहीं 5 लाख से ज्यादा पाकिस्तानी लड़कियां…’ BJP सांसद का बड़ा बयान

Pahalgam Attack: पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए हैं। जिसमें एक फैसला 27 अप्रैल से तत्काल प्रभाव से दीर्घकालिक, राजनयिक और आधिकारिक वीजा को छोड़कर पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी श्रेणियों के वीजा रद्द करने का रहा है। हालांकि, कथित तौर पर कई पाकिस्तानी अपने देश वापस जाना नहीं चाह रहे हैं। इस बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भारत में रहे रही पाकिस्तानी महिलाओं और लड़कियों को आतंकवाद का एक नया चेहरा बताया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Congress Candidates Final List : केरलम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 37 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शादी के बाद भारत में रह रहीं पाकिस्तानी लड़कियों को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘पाकिस्तानी आतंकवाद का एक नया चेहरा अब सामने आया,लगभग 5 लाख से उपर पाकिस्तानी लड़की भारत में शादी कर हिंदुस्तान में रह रही है,आजतक उनको भारत की नागरिकता नहीं मिली है ।अंदर घुसे इन दुश्मनों से लड़ना कैसे?’

भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे एक समाचार एजेंसी से कहा, “…जब वीजा रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो दो तरह के वीजा सामने आए और इस पर गहन जांच की जरूरत है। पाकिस्तानी लड़कियों की शादी यहां हुई है और वे भारत की नागरिक नहीं बन सकती हैं और सालों से यहां रह रही हैं। यहां तक ​​कि पाकिस्तानी पुरुषों की भी शादी भारत में हुई है। इन शादियों के पीछे क्या मकसद है, इसकी जांच होनी चाहिए। क्या इन देशों में वैवाहिक संबंध नहीं हैं?”

दुबे ने आगे कहा, “जो लोग 1947 में पाकिस्तान चले गए, उनकी संपत्तियां शत्रु संपत्ति अधिनियम के तहत सरकार ने अपने कब्जे में ले लीं। क्या इसका मतलब यह नहीं है कि पाकिस्तान में अपनी बेटियों की शादी करने वाले भारतीय और भारत में अपनी बेटियों की शादी करने वाले पाकिस्तानी इस देश के दुश्मन हैं? हमें पहले उनसे निपटना होगा…”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...