1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. New York Diwali Holiday : न्यूयॉर्क शहर में रोशनी के त्योहार दिवाली पर स्कूलों में होगी छुट्टी, भारतीय समुदाय की बड़ी जीत

New York Diwali Holiday : न्यूयॉर्क शहर में रोशनी के त्योहार दिवाली पर स्कूलों में होगी छुट्टी, भारतीय समुदाय की बड़ी जीत

भारत में मनाए जाने वाले रोशनी के त्योहार दिवाली को अब न्यूयॉर्क में भी धूमधाम से मनाया जाएगा। दक्षिण एशियाई और भारतीय-कैरेबियाई समुदाय ने इस पल के लिए कठिन संघर्ष किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

New York Diwali Holiday : भारत में मनाए जाने वाले रोशनी के त्योहार दिवाली को अब न्यूयॉर्क में भी धूमधाम से मनाया जाएगा। दक्षिण एशियाई और भारतीय-कैरेबियाई समुदाय ने इस पल के लिए कठिन संघर्ष किया है। आखिरकार सबकी बड़ी जीत हुई है। न्यूयॉर्क शहर में रोशनी के त्योहार दिवाली पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

पढ़ें :- Prajwal Revanna Sexual Abuse Case: रद्द हो सकता है रेवन्‍ना का डिप्लोमेटिक पासपोर्ट? विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

खबरों के अनुसार, अधिकारियों ने यह घोषणा करते हुए इसे भारतीय समुदाय सहित शहर के निवासियों के लिए एक ‘‘जीत” बताया। न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि उन्हें गर्व है कि राज्य के सदन और राज्य के सीनेट ने न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक स्कूल में दिवाली पर छुट्टी रखने संबंधी विधेयक को पारित कर दिया है। उन्होंने सोमवार को सिटी हॉल से की गई एक विशेष घोषणा में कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि गवर्नर इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे कानून का रूप देंगे।”

 

 

पढ़ें :- Paul Auster passed away : लेखक पॉल ऑस्टर का निधन , दुनिया भर में उनकी कहानियों को पसंद किया गया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...