1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Nigeria: नाइजर प्रांत में बंदूकधारियों के हमले में सात लोगों की मौत , 150 लोगों का अपहरण

Nigeria: नाइजर प्रांत में बंदूकधारियों के हमले में सात लोगों की मौत , 150 लोगों का अपहरण

नाइजीरिया के मध्य नाइजर राज्य के कुची गांव पर बंदूकधारियों हमला किया, जहां उन्होंने आठ लोगों की हत्या कर दी और "लगभग 150 ग्रामीणों का अपहरण कर लिया"।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nigeria: नाइजीरिया के मध्य नाइजर राज्य के कुची गांव पर बंदूकधारियों ने हमला कर आठ लोगों की हत्या कर दी और “लगभग 150 ग्रामीणों का अपहरण कर लिया”। खबरों के अनुसार,  शुक्रवार देर रात हुई घटना के दौरान भारी हथियारों से लैस बंदूकधारियों ने 150 से अधिक निवासियों का अपहरण कर लिया था।

पढ़ें :- US War Powers Act : अमेरिकी सीनेट ने ट्रंप की घेराबंदी के लिए बिछाया ‘कानूनी जाल’, 15 दिनों के अंदर सेना वापस बुलाने के अलावा नहीं बचेगा कोई चारा

खबरों के अनुसार, बंदूकधारियों ने भारी बारिश के दौरान समुदाय पर धावा बोल दिया और घर-घर जाकर लोगों को अगवा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भागने का प्रयास करने वाले तीन ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इस दौरान मुठभेड़ में सरकार समर्थित सुरक्षा टास्क फोर्स के चार सदस्य भी मारे गए। उन्होंने मुन्या पर लगातार हो रहे हमलों पर दुख व्यक्त किया और सरकार से निवासियों को आतंकित करने वाले डाकुओं के खिलाफ सुरक्षा प्रयासों को मजबूत करने का आग्रह किया। नाइजीरिया के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में सशस्त्र हमले एक बड़ा सुरक्षा खतरा बने हुए हैं, जिसके कारण बड़ी संख्या में मौतें और अपहरण हुए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...