1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. समुद्री ताकत के बिना कोई भी देश बड़ी शक्ति नहीं बन सकता : PM मोदी

समुद्री ताकत के बिना कोई भी देश बड़ी शक्ति नहीं बन सकता : PM मोदी

PM Modi Kolkata Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता के मशहूर रेड रोड पर हज़ारों लोगों के साथ योग किया। यह कार्यक्रम ऐसी जगह पर हुआ जहाँ एक तरफ़ भारतीय सेना की ईस्टर्न कमांड थी और दूसरी तरफ़ मैदान। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय के एक साथ कमीशनिंग समारोह में शामिल हुए और उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Video-ममता बनर्जी ने भाजपा को दी खुली चुनौती, बोलीं-'मुझे चुप कराने और TMC को खत्म करने के लिए आपको मुझे मारना पड़ेगा'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी रूप से बने स्टील्थ फ्रिगेट ‘दूनागिरी’, सर्वे वेसल ‘संशोधक’ और एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अग्रय’ को नौसेना में शामिल किया। प्रधानमंत्री ने INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय के कमीशनिंग समारोह में कहा, “आज पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। मुझे खुशी है कि इस मौके पर मुझे बंगाल की इस महान धरती पर आने का मौका मिला। यह वही धरती है जिसने भारत के विचारों को नई दिशा दी, भारत के पुनर्जागरण को गति दी और सदियों तक समुद्री रास्तों से भारत को दुनिया से जोड़े रखा।” उन्होंने कहा, “दुनिया इस बात की गवाह है कि कोई भी देश समुद्री क्षमता के बिना बड़ी ताकत नहीं बन सकता। समुद्र का संबंध विकास, सुरक्षा और समृद्धि से है। आज दुनिया का ज़्यादातर व्यापार समुद्री रास्तों से ही होता है।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...