1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. चाहे कितनी ही चिपचिप गर्मी क्यों न हो स्किन दिखेगी ग्लोईंग और निखरी, बस लगा लें ये फेसपैक

चाहे कितनी ही चिपचिप गर्मी क्यों न हो स्किन दिखेगी ग्लोईंग और निखरी, बस लगा लें ये फेसपैक

गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है।इससे पहले चिपचिपी गर्मी शुरु हो जाय घर में ऐसे फैसपैक बना कर रख लें। जिसे लगाने से स्किन सॉफ्ट, ग्लोईंग और निखरी हुई नजर आये। साथ ही चेहरे पर मुहांसे और धूप की वजह से होने वाली टैनिंग, पिंगमेंटेशन और डलनेस से छुटकारा मिलेगा।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है।इससे पहले चिपचिपी गर्मी शुरु हो जाय घर में ऐसे फैसपैक बना कर रख लें। जिसे लगाने से स्किन सॉफ्ट, ग्लोईंग और निखरी हुई नजर आये। साथ ही चेहरे पर मुहांसे और धूप की वजह से होने वाली टैनिंग, पिंगमेंटेशन और डलनेस से छुटकारा मिलेगा। आज हम आपको कुछ ऐसे फेसपैक के बारे में बताने जा रहे है जो गर्मियों में आपकी स्किन को ठंडक पहुंचाने में मदद करेंगे और निखार के साथ चमक आयेगी।

पढ़ें :- Judicial Graft Chapter : एनसीईआरटी ने 'ज्यूडिशियल करप्शन' चैप्टर वाली सभी किताबें लीं वापस, विवाद पर मांगी सार्वजनिक माफी

मुल्तानी मिट्टी गर्मियों में चेहरे के लिए सबसे फायदेमंद होती है।यह स्किन को ठंडक पहुंचाने में मदद करती है। इसे हफ्ते में दो बार लगा सकते है। मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक बनाने के लिए दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर में गुलाब जल मिला लें। इसे चेहरे पर पंद्रह मिनट तक लगाकर रखें।मुल्तानी मिट्टी ऑयली स्किन वालों के लिए बेहद फायदेमंद होती है।

इसके अलावा गर्मियों में केले और पपीते का फेसपैक लगा सकती है। केले और पपीते को मैश करके इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। इसे अपने चेहरे पर लगा कर बीस मिनट तक के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानीसे धो लें। इस फेसपैक से स्किन मॉइस्चराइज करता है। साथ ही नेचुरल ग्लो भी लाता है।
इसके अलावा आप गुलाब जल को चेहरे पर कॉटन की मदद से लगा सकती है। डेली सुबह और रात में कॉटन में गुलाब दल लेकर लगा लें। आप स्प्रे भी कर सकते है।

एलोवेरा स्किन की तमाम समस्याओं के लिए रामबाण है। इसका जेल चेहरे पर लगाकर पंद्रह मिनट तक लगा रहने दे।फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे टैनिंग, रेडनेस और स्किन में खुजली और रैशेज से छुटकारा मिलता है।

पढ़ें :- संसद में आज भी जोरदार हंगामें के आसार, LPG और वेस्ट एशिया संकट का मुद्दा उठाएगा विपक्ष
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...