HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. जिस ब्यूटी प्रोडक्ट को लगाएं बिना नहीं होती किसी भी महिला के दिन की शुरुआत, लगाने से होते हैं ये नुकसान

जिस ब्यूटी प्रोडक्ट को लगाएं बिना नहीं होती किसी भी महिला के दिन की शुरुआत, लगाने से होते हैं ये नुकसान

जिसकी वजह से शरीर पर टॉक्सिक प्रभाव पड़ता है। लिपस्टिक का कलर बनाने के लिए मैंगनीज, लेड, और कैडमियम का यूज किया जाता है। लिपस्टिक में मौजूद केमिकल की वजह से होठों का कलर डार्क होने लगता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लिपस्टिक हर महिला का सबसे फेवरेट प्रोडक्ट होता है। जो महिलाएं या लड़कियां अधिक मेकअप नहीं करती हैं वो भी लिपस्टिक जरुर लगाती है। शायद ही कोई महिला या लड़की हो जिससे बैग या पर्स में लिपस्टिक न हो। पर क्या आप जानती है लिपस्टिक लगाने से सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते है।

पढ़ें :- Disadvantages of Eating Too Much Salt: अत्यधिक नमक का सेवन कर सकता है आपको बहुत बीमार, होते हैं ये नुकसान

लिपस्टिक में कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। जिसकी वजह से शरीर पर टॉक्सिक प्रभाव पड़ता है। लिपस्टिक का कलर बनाने के लिए मैंगनीज, लेड, और कैडमियम का यूज किया जाता है। लिपस्टिक में मौजूद केमिकल की वजह से होठों का कलर डार्क होने लगता है।

साथ ही रुखे और फटने की दिक्कत भी हो सकती है। कई लोगो को लिपस्टिक में मौजूद केमिकल की वजह से एलर्जी की दिक्कत भी हो सकती है।इसलिए हर्बल चीजों से बनी लिपस्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए।

एक रिसर्च के अनुसार होठों पर लगी लिपस्टिक की वजह से लेड मुंह से पेट में पहुंच सकता है। इसकी वजह से पेट दर्द, किडनी और लीवर से संबंधित दिक्कतें हो सकती है। इतना ही नहीं लिपस्टिक लगाने से दिमाग से संबंधी कई समस्याएं हो सकती है।लिपस्टिक में मौजूद केमिकल नुकसान पहुंचा सकते है। इसमें मौजूद लेड से मेमोरी कमजोर हो सकती है।

पढ़ें :- Global Hair Coloring Side Effects: इस रक्षाबंधन पर बालों को कलर कराने की सोच रहीं हैं तो जान लें होने वाले ये नुकसान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...