HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पीएम मोदी के आगे नहीं टिकता दुनिया का कोई नेता, YouTube पर सब्सक्राइबर 1 करोड़ पार

पीएम मोदी के आगे नहीं टिकता दुनिया का कोई नेता, YouTube पर सब्सक्राइबर 1 करोड़ पार

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के यूट्यूब (YouTube) पर सब्सक्राइबर (Subscriber )  की संख्या 1 करोड़ पार हो गई है। यह मुकाम हासिल करने वाली वे दुनिया के पहले लीडर भी हैं। PM मोदी ने 26 अक्टूबर 2007 को यूट्यूब जॉइन किया था। दुनियाभर के लीडर में पीएम मोदी (PM Modi) के बाद ब्राजील के प्रेसिडेंट जायर बोल्सोनारो (Brazilian President Jair Bolsonaro) हैं। उनके 36 लाख सब्सक्राइबर (Subscriber ) हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के यूट्यूब (YouTube) पर सब्सक्राइबर (Subscriber )  की संख्या 1 करोड़ पार हो गई है। यह मुकाम हासिल करने वाली वे दुनिया के पहले लीडर भी हैं। PM मोदी ने 26 अक्टूबर 2007 को यूट्यूब जॉइन किया था। दुनियाभर के लीडर में पीएम मोदी (PM Modi) के बाद ब्राजील के प्रेसिडेंट जायर बोल्सोनारो (Brazilian President Jair Bolsonaro) हैं। उनके 36 लाख सब्सक्राइबर (Subscriber ) हैं।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

PM मोदी ने गुजरात बजट 2011 पर पहला वीडियो किया था अपलोड

PM मोदी भले ही 2007 में यूट्यूब पर आ गए थे, लेकिन उन्होंने पहला वीडियो 4 साल बाद 18 मार्च 2011 में अपलोड किया था। ये वीडियो गुजरात बजट 2011-12 का था। इस वीडियो पर 35,375 व्यूज हैं। इसे 1400 लाइक्स मिले हैं। इसके बाद से उनके चैनल पर लगातार वीडियो आते रहे] जिन्हें लाखों लोगों ने देखा।

मोदी के चैनल का सबसे पॉपुलर वीडियो एक दिव्यांग का है। महज 14 सेकेंड के इस वीडियो में मोदी एक युवा से मुलाकात कर रहे हैं। युवा मोदी से बात करता है और बाद में उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेता है। ये वीडियो काशी का है। जिसे 19 फरवरी 2019 को अपलोड किया गया था। इस पर 7 करोड़ से ज्यादा व्यूज हैं। इसे 11 लाख लाइक्स मिले हैं।

164 करोड़ से ज्यादा व्यूज

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक

मोदी का यूट्यूब चैनल Narendra Modi के नाम से  है। खबर लिखे जाने तक इस पर 164 करोड़ 31 लाख 40 हजार 189 व्यूज थे। वे अपने इस चैनल से PMO इंडिया, भारतीय जनता पार्टी, योग विद मोदी और एग्जाम वॉरियर्स मंत्राज यूट्यूब चैनल को प्रमोट भी करते हैं। सरकार के जुड़ी स्कीम, लाइव इवेंट को भी वे अपने चैनल पर दिखाते हैं।

मोदी के बाद किस नेता के सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर

नरेंद्र मोदी के बाद यूट्यूब सब्सक्राइबर वाले दूसरे सबसे बड़े लीडर ब्राजील के प्रेसिटेंड जायर बोल्सोनारो हैं। उनके 36 लाख सब्सक्राइबर हैं। वहीं, मैक्सिको के प्रेसिडेंट एंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्रादोर लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनके 30.7 लाख सब्सक्राइबर हैं। इसके बाद इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट जोको विडोडो और आखिर में अमेरिका के प्रेसिडेंट जो बाइडेन का नाम है।

भारत में मोदी के बाद राहुल के पास ज्यादा सब्सक्राइबर

भारत में नरेंद्र मोदी के बाद सबसे ज्यादा यूट्यूब सब्सक्राइबर राहुल गांधी के चैनल के हैं। राहुल के चैनल पर 5.25 लाख सब्सक्राइबर हैं। 4.39 लाख सब्सक्राइबर के साथ शशि थरूर तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी के पास 3.73 लाख सब्सक्राइबर हैं।

पढ़ें :- Delhi News : अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की उपराज्यपाल ने की सिफारिश ,आतंकी संगठन से फंड लेने का आरोप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...