1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Noida News: सेक्टर 3 स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर कर्मियों ने संभाला मोर्चा

Noida News: सेक्टर 3 स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर कर्मियों ने संभाला मोर्चा

नोएडा के सेक्टर तीन के सी ब्लॉक में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद फायर विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पुलिस पहुंची और राहत और बचाव का काम शुरू किया। फाय​र विभाग अभी भी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि ये फैक्ट्री बहुमंजिला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Noida News: नोएडा के सेक्टर तीन के सी ब्लॉक में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद फायर विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पुलिस पहुंची और राहत और बचाव का काम शुरू किया। फाय​र विभाग अभी भी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि ये फैक्ट्री बहुमंजिला है।

पढ़ें :- अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले ही हार स्वीकार कर चुकी है: स्मृति ईरानी 

आग दोपहर करीब तीन बजे लगी और दोपहर 3:24 बजे अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।सूचना पाकर औद्योगिक क्षेत्र फेज एक (सेक्टर-दो) फायर स्टेशन व आसपास के अग्निशमन केंद्रों से दमकल की आठ से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। वहीं, अग्निकांड के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके साथ ही मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई है। ा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...